फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Counters open even on holidays, three and a half lakh house tax deposited

Fatehabad News: छुट्टी के दिन भी खुले काउंटर, साढ़े तीन लाख गृहकर जमा

Tue, 31 Mar 2026 11:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Tue, 31 Mar 2026 11:12 PM IST
विज्ञापन
Counters open even on holidays, three and a half lakh house tax deposited
फतेहाबाद। जिले में फसल खरीद को लेकर अधिकारियों की बैठक लेते हुए डीसी डॉ. विवेक भारती। सूचना विभ
फतेहाबाद। वित्तीय वर्ष के अंतिम दिन छुट्टी होने के बावजूद नगर परिषद, जनस्वास्थ्य विभाग और बिजली निगम ने राजस्व वसूली के लिए काउंटर खुले रखे। हालांकि विभागों की इस पहल के बावजूद अपेक्षित स्तर पर रिकवरी नहीं हो सकी। नगर परिषद में करीब साढ़े तीन लाख रुपये गृहकर के रूप में जमा हुए।
विज्ञापन


इस साल जनवरी माह में 1703553 रुपये, फरवरी माह में 326180 रुपये और मार्च माह में 1259135 रुपये ही रिकवरी हुई है। नगर परिषद अधिकारियों के अनुसार, शहर में गृहकर का कुल बकाया करीब 30 करोड़ रुपये है, जबकि अब तक केवल करीब एक करोड़ रुपये की ही वसूली हो पाई है। वित्तीय वर्ष के अंतिम दिन अधिक से अधिक बकाया वसूली के उद्देश्य से काउंटर खोले गए थे, लेकिन नागरिकों की अपेक्षित भागीदारी नहीं मिलने से लक्ष्य अधूरा रह गया।
विज्ञापन


-

अंतिम दिन एक लाख रुपये हुई रिकवरी

जनस्वास्थ्य विभाग की ओर से भी पानी के बिलों की वसूली के लिए काउंटर संचालित किए गए। विभाग के अनुसार जिले में पानी के बिलों का करीब 10 करोड़ रुपये बकाया है। बकायेदारों को कई बार नोटिस जारी किए जाने के बावजूद भी वसूली की रफ्तार बेहद धीमी बनी हुई है। अंतिम दिन भी विभाग को खास सफलता नहीं मिल सकी और एक लाख रुपये की ही रिकवरी हुई है। बिजली निगम ने भी उपभोक्ताओं को राहत देते हुए छुट्टी के दिन काउंटर खुले रखे, ताकि लोग अपने लंबित बिल जमा कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन


-

दो दिन बंद रहेंगे पोर्टल

गृहकर अब दो दिन जमा नहीं हो पाएगा। पोर्टल अब दो दिन बंद रह सकते है। नगर परिषद अधिकारियों का कहना है कि पोर्टल में अपडेट के कारण गृहकर जमा नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed