फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Councilors sat on strike if work was not done, neither the officer came nor the head-upper head, his health deteriorated in the evening

Fatehabad News: काम नहीं हुए तो धरने पर बैठे पार्षद, अधिकारी आए न प्रधान-उपप्रधान, शाम को बिगड़ी तबीयत

Mon, 03 Nov 2025 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Mon, 03 Nov 2025 11:39 PM IST
विज्ञापन
Councilors sat on strike if work was not done, neither the officer came nor the head-upper head, his health deteriorated in the evening
फतेहाबाद के नगर परिषद  में कार्यकारी अ​भियंता कार्यालय में धरने पर बैठे पार्षद व अन्य लोग संव
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


फतेहाबाद। वार्ड 9 में विकास कार्य न होने और गलियों को उखाड़कर छोड़ने से नाराज पार्षद सुभाष नायक ने कॉलानी निवासियों के साथ नगर परिषद में कार्यकारी अभियंता कार्यालय के सामने सुबह 11 बजे धरना दे दिया। देर शाम तक न अधिकारी पहुंचे और न ही प्रधान-उपप्रधान आए। शाम को तबीयत बिगड़ गई और वहीं पर लिटाना पड़ गया।

इसके बाद डॉक्टरों की टीम मौके पर पहुंची और जांच के बाद अस्पताल ले जाने की सलाह दी। इसके बाद पार्षद मौके पर पहुंचे और एंबुलेंस के जरिये अस्पताल में दाखिल करवाया। पार्षद की जगह उनके भाई महेंद्र धरने पर बैठे। पार्षदों ने कहा कि मंगलवार को बैठक बुलाकर आगे की रणनीति बनाई जाएगी।
विज्ञापन


पार्षद ने कहा कि अधिकारी जानबूझकर काम लटका रहे है और गलियों को ठेकेदार ने उखाड़कर छोड़ दिया है। जब तक वार्ड में काम शुरू नहीं होंगे तब तक धरना जारी रहेगा। पार्षद के धरने दौरान नगर परिषद कार्यालय में कार्यकारी अभियंता मौजूद नहीं थे और न ही कोई अन्य अधिकारी आश्वासन देने के लिए शाम तक पहुंचा। हालात ये रहे कि कार्यकारी अभियंता का फोन बंद रहा। नगर परिषद प्रधान और उपप्रधान ने भी बाहर होने का हवाला दिया। यहां तक अन्य पार्षद भी देर शाम तबीयत बिगड़ी तो मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
पहले भी धरना दे चुके हैं वार्ड पार्षद

इससे पहले वार्ड 1 के पार्षद राजकुमार ने धरना दिया था और इस दौरान काफी हंगामा भी हुआ था। इस दौरान तत्कालीन कार्यकारी अभियंता ज्ञान प्रकाश वधवा ने काम शुरू करवाने का आश्वासन दिया था तो पार्षदों ने धरना खत्म किया था। सोमवार को धरने पर बैठे पार्षद सुभाष नायक ने कहा कि तीन माह पहले स्ट्रीट लाइट लगाने का टेंडर हुआ था और वर्क ऑर्डर भी दे दिया गया है लेकिन ठेकेदार ने लाइटें नहीं लगाई है। गलियों को उखाड़कर छोड़ दिया गया है। गलियों को नहीं बनाया जा रहा है। इसके अलावा कई गलियां बनने वाली थी लेकिन उनके जेई ने एस्टीमेट ही तैयार नहीं किए है। अधिकारियों के काम करने की मंशा नही है। कार्यालय में धरना दिया जा रहा है तो कोई भी अधिकारी मौजूद नहीं है।

----------
किसी काम से तीन दिन के लिए बाहर गई हुई हूं। पार्षद के धरने पर बैठने बारे में मुझे कोई जानकारी भी नहीं मिल पाई है। विकास कार्य न होने को लेकर जल्द ही अधिकारियों से मिला जाएगा।

- सविता टुटेजा, उपप्रधान, नगर परिषद
------
सोमवार को शहर से बाहर था। पार्षद के धरने की जानकारी मिली है। फतेहाबाद आने के बाद ही उनसे मिला जाएगा।

-राजेंद्र सिंह खिंची, प्रधान, नगर परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed