फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Councilors expose the truth before the Vice Chairman, stating that neither is cleaning done nor do vehicles arrive to collect trash

Fatehabad News: वाइस चेयरमैन के सामने पार्षदों ने खोली पोल, बोले- सफाई होती है न कचरा उठाने आती हैं गाड़ियां

Fri, 23 Oct 2026 10:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Fri, 23 Oct 2026 10:25 PM IST
विज्ञापन
Councilors expose the truth before the Vice Chairman, stating that neither is cleaning done nor do vehicles arrive to collect trash
फतेहाबाद के नगर परिषद कार्यालय में बैठक लेते हुए वाइस चेयरमैन संवाद
फतेहाबाद। शहर में सफाई व्यवस्था को लेकर शुक्रवार को नगर परिषद कार्यालय में हुई समीक्षा बैठक में पार्षदों ने अधिकारियों और सफाई व्यवस्था संभालने वाली एजेंसियों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए।
विज्ञापन

स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) हरियाणा की राज्य स्तरीय टास्क फोर्स के वाइस चेयरमैन प्रमोद कौशिक के सामने पार्षदों ने कहा कि शहर में नियमित सफाई नहीं होती और कचरा उठाने के लिए गाड़ियां भी नहीं पहुंचतीं। बैठक में सिर्फ 6 ही पार्षद पहुंचे। जिसमें पार्षद सुभाष, पंछी, राजकुमार, बेअंत, निलांशी शर्मा और ज्ञानचंद शामिल रहे।
विज्ञापन

पार्षद सुभाष ने कहा कि शहर में सफाई नहीं हो रही है। कचरा उठाने वाली गाड़ी नहीं आती है। इस पर कौशिक ने दो टूक कहा कि 15 दिन में हालात सुधारें, कचरा उठान और सफाई में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। व्यवस्था नहीं सुधरी तो एजेंसी का टेंडर रद्द करने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में सफाई कर्मचारियों की तैनाती और ड्यूटी को लेकर भी सख्ती दिखाई गई। कौशिक ने निर्देश दिए कि विधायक और अधिकारियों के घरों पर लगाए गए कर्मचारियों को वहां से हटाकर निर्धारित कार्यस्थलों पर लगाया जाए। कर्मचारी जिस स्थान पर तैनात है उसे वहीं काम करना होगा। सफाई व्यवस्था की निगरानी के लिए वीडियोग्राफी कराई जाएगी और राज्य स्तरीय टीम सर्वे करने पहुंचेगी।
----------

महीने बाद फोटो सहित देंगे रिपोर्ट
कौशिक ने अधिकारियों को सफाई व्यवस्था में सुधार के लिए 15 दिन का समय देते हुए कहा कि व्यवस्था सुधार लें। राज्य टीम सर्वे करेगी और फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी होगी। महीने बाद होने वाली बैठक में फोटो के साथ रिपोर्ट देंगे। स्थायी और पे-रोल पर कार्यरत कर्मचारियों के साथ बैठक कर जिम्मेदारियां तय की जाएं। डोर-टू-डोर कचरा उठान, वाहनों और मैनपावर की उपलब्धता की नियमित निगरानी हो।
----------

प्रवेश द्वारों पर होगा सुंदरीकरण
शहर के प्रवेश द्वारों पर 500 मीटर तक ग्रिल लगाने, हरियाली बढ़ाने और सुंदरीकरण पर जोर दिया गया। पॉलीथिन पर प्रतिबंध को प्रभावी बनाने के लिए व्यापारिक संगठनों का सहयोग लेने तथा स्कूलों और सामाजिक संस्थाओं को स्वच्छता अभियान से जोड़ने के निर्देश भी दिए गए।
---------

बैठक में पहुंचे सिर्फ 6 पार्षद
बैठक में 27 में से केवल 6 पार्षद ही पहुंचे। इसके अलावा उपप्रधान सविता टुटेजा मौजूद रही। बैठक में किसान कल्याण प्राधिकरण की कार्यकारी समिति के चेयरमैन राजपाल बैनीवाल, नगर परिषद उपप्रधान सविता टुटेजा, ईओ सुरेश और स्वच्छ भारत मिशन के सिटी इंचार्ज कुमार सौरभ सहित अधिकारी मौजूद रहे।

-
बिजली गुल, अंधेर में ली बैठक
नगर परिषद कार्यालय में सुबह 11 बजे से बिजली गुल रही। दोपहर 2 बजे बैठक शुरू हुई तो बिजली न होने से बैठक कक्ष में भी अंधेरा रहा। ऐसे में वाइस चेयरमैन ने अंधेरे और गर्मी के बीच बैठक ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed