फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Councilors accused officials of a multi-crore scam.

Fatehabad News: पार्षदों ने अधिकारियों पर करोड़ों के घोटाले के लगाए आरोप

Fri, 10 Jul 2026 11:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Fri, 10 Jul 2026 11:16 PM IST
विज्ञापन
Councilors accused officials of a multi-crore scam.
रतिया नगर पालिका कार्यलय में दस्तावेज दिखाते पार्षद।
रतिया। नगर पालिका की चेयरपर्सन प्रीति खन्ना के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने वाले पार्षदों ने शुक्रवार को नगर पालिका कार्यालय में अधिकारियों पर करोड़ों रुपये की घोटालेबाजी का आरोप लगाया। उन्होंने मुख्यमंत्री से मिलकर उच्च स्तरीय जांच करवाने की मांग की।
विज्ञापन

रतिया नगर पालिका के उपप्रधान जोगिंदर नंदा, पार्षद सतपाल सिंह, गौरव शर्मा, गुरप्रीत गोपी, जसबीर चौहान, विजय कुमार, पार्षद प्रतिनिधि विक्की गर्ग, गुरपाल सिंह व अन्य पार्षदों ने आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि प्रधान प्रीति खन्ना पार्षदों को साथ लेकर चलने में असमर्थ हैं। पार्षदों के वार्डों में विकास कार्य करवाने की बजाय घोटालेबाजी को प्राथमिकता दी गई।
विज्ञापन

पार्षदों ने बताया कि प्रधान प्रीति खन्ना के चार साल के कार्यकाल में रतिया नगर पालिका के सचिव, कनिष्ठ अभियंता व ठेकेदारों ने मिलकर करीब 15 करोड़ रुपये के फर्जी बिल लगाए। इस घोटाले की एसीबी द्वारा जांच भी शुरू कर दी गई है। पार्षदों ने कहा कि वे जल्द ही मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मिलकर कार्रवाई की मांग करेंगे। घोटालों को लेकर पार्षद मुख्यमंत्री सैनी से मिलेंगे। उन्होंने बताया कि बुधवार को अविश्वास प्रस्ताव उनकी सहमति से स्थगित किया गया था। जल्द ही नई तारीख आएगी और प्रधान को अविश्वास प्रस्ताव का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed