फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Councilor put fake seal and signature on the application for birth certificate, branch caught the case

Fatehabad News: जन्म प्रमाण पत्र के आवेदन पर पार्षद की लगाई फर्जी मुहर और किए हस्ताक्षर, शाखा ने पकड़ा मामला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 10 Apr 2024 11:11 PM IST
विज्ञापन
Councilor put fake seal and signature on the application for birth certificate, branch caught the case
फतेहाबाद। नगर परिषद की जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र पंजीकरण शाखा ने जन्म प्रमाण पत्र संबंधित एक आवेदन के रिपोर्ट पर एक पार्षद के फर्जी हस्ताक्षर और मोहर लगे होने का मामला पकड़ा। शाखा के कर्मचारियों ने अधिकारियों को अवगत करवाया और संबंधित पार्षद को सूचना दी गई। पार्षद ने नगर परिषद में पहुंचकर जब आवेदन पर मुहर और हस्ताक्षर देखे तो हैरान रह गए और आवेदनकर्ता को बुलाया गया।
विज्ञापन

मामले को लेकर नगर परिषद में एक बार हड़कंप मच गया। नगर परिषद कार्यालय में आवेदनकर्ता पहुंचा और संबंधित पार्षद के साथ करीब आधा घंटा तक बातचीत चली। इसमें सामने आया कि कुछ गड़बड़ी हुई है। बताया जा रहा है कि इसको लेकर संबंधित द्वारा गलती मानने पर मामला निपट गया। किसी की तरफ से कोई शिकायत नहीं दी गई।
विज्ञापन

कई दुकानदार व सीएससी संचालक कर रहे गड़बड़ी
नए जन्म प्रमाण पत्र या फिर त्रुटि को लेकर ऑनलाइन आवेदन किया जाता है। ऑनलाइन आवेदन संबंधित शाखा के पास पहुंचते और इसके बाद नियम अनुसार इसे जारी किया जाता है। बताया जा रहा है कि ऑनलाइन आवेदन का काम करने वाले कई दुकानदार व सीएससी संचालक गड़बड़ी कर रहे हैं। आवेदन के नाम पर पैसे ऐंठ लिए जाते हैं और फिर फर्जी दस्तावेज या फिर अधूरे दस्तावेज लगा दिए जाते है। जिससे आवेदनकर्ता भी परेशान होता है। कई संचालक पार्षदों के फर्जी मुहर और हस्ताक्षर का भी इस्तेमाल कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
शाखा द्वारा मामला मुझे बताया गया था। कर्मचारियों को निर्देश दिए थे कि संबंधित पार्षद से वेरिफाई करवा लें। नगर परिषद में ऐसा मामला दोबारा न हो इसलिए पार्षदों के हस्ताक्षर लेकर रिकॉर्ड में लिए जाएंगे ताकि भविष्य में आवेदन पर रिपोर्ट में कोई आशंका हो तो उसे वेरिफाई किया जा सके।
- राजेंद्र सोनी, ईओ नगर परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed