{"_id":"6639377927425688e00e3539","slug":"could-not-buy-a-kit-for-the-gifted-machine-now-the-headquarters-has-given-another-one-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-116464-2024-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: उपहार में मिली मशीन के लिए नहीं खरीद पाए किट, अब मुख्यालय ने एक और दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: उपहार में मिली मशीन के लिए नहीं खरीद पाए किट, अब मुख्यालय ने एक और दी
Tue, 07 May 2024 01:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Tue, 07 May 2024 01:33 AM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में एनसीडी क्लीनिक के बाहर लगी मरीजों की भीड़
फतेहाबाद। स्वास्थ्य महानिदेशक कार्यालय ने जिला नागरिक अस्पताल में मरीजों के सैंपलों की जांच के लिए स्वचालित बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन अलॉट की है। मशीन नागरिक अस्पताल में पहुंच चुकी है और अब इंस्टॉल होनी है। नागरिक अस्पताल को पिछले साल सितंबर माह में भी कंपनी की तरफ से उपहार में ऐसी ही मशीन निशुल्क जारी हुई थी लेकिन इस मशीन को इंस्टॉल करने के बाद काम में नहीं लिया गया।
वजह ये है कि नागरिक अस्पताल प्रशासन बजट के अभाव में सैंपल जांच मशीन के लिए किट नहीं खरीद पा रहा है। ऐसे में मरीजों के लिए जाने वाले सैंपलों की जांच छोटी मशीन से ही की जा रही है जिसमें चार से पांच घंटे का समय लग रहा है। अगर बड़ी मशीन शुरू होती है तो एक घंटे में ही 40 सैंपलों की रिपोर्ट मिल सकती है।
इस मशीन से आरएफटी, एलएफटी, लिपिड प्रोफाइल, ब्लड शुगर, यूरिक एसिड समेत कई तरह के टेस्ट हो सकते हैं। नागरिक अस्पताल में रोजाना 350 से 400 मरीजों के सैंपल लिए जाते हैं हालांकि ओपीडी 650 से 700 मरीजों तक की होती है। मरीजों को सैंपल रिपोर्ट के लिए फिलहाल लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। कई मरीजों को तो बिना रिपोर्ट ही लौटना पड़ रहा है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -
टोहाना के मरीजों को होगा फायदा
नागरिक अस्पताल को पिछले साल उपहार में मिली मशीन को टोहाना के नागरिक अस्पताल में शिफ्ट किया जाएगा। इसके अलावा जो मशीन अब स्वास्थ्य महानिदेशक कार्यालय की तरफ से दी गई है इसे नागरिक अस्पताल फतेहाबाद में लगाया जाएगा। ऐसे में अगर टोहाना में मशीन इंस्टॉल हो जाती है तो वहां के मरीजों को फायदा होगा और एक घंटे में रिपोर्ट मिल जाएगी।
-- -- -- -- -- -
छोटी मशीनें हो जाती हैं बंद
मौसम में बदलाव के दौरान वायरल मरीजों की संख्या बढ़ जाती है। ऐसे में डॉक्टर सीबीसी समेत खून के अलग-अलग टेस्ट करवाते हैं। इस दौरान खून के सैंपलों की जांच इसी मशीन के जरिये की जाती है। सैंपलों की संख्या बढ़ने और छोटी मशीन की क्षमता कम होने पर वह काम करना छोड़ देती हैं। इसके चलते नागरिक अस्पताल प्रशासन को कई बार इमरजेंसी के लिए ब्लड बैंक में लगाई गई मशीन पर जांच करनी पड़ रही है।
-- -- -- -- -- -- --
नागरिक अस्पताल को एक और मशीन मिली है जिसे इंस्टॉल किया जाएगा। जो मशीन पहले मिली थी उसे टोहाना नागरिक अस्पताल में भेजा जाएगा। पहले बजट की दिक्कत के कारण सामान नहीं खरीदा जा रहा था। लेकिन अब व्यवस्था की जा रही है। - डॉ. सुभाष, एसएमओ, नागरिक अस्पताल