फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Cough syrup is back in the dispensary's stock, patients get relief

Fatehabad News: डिस्पेंसरी के स्टॉक में आई कफ सिरप, मरीजों को राहत

Mon, 30 Dec 2024 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Mon, 30 Dec 2024 11:56 PM IST
विज्ञापन
Cough syrup is back in the dispensary's stock, patients get relief
फतेहाबाद। नागरिक अस्पताल में आखिरकार कफ सिरप की सप्लाई पहुंच गई है। सिविल सर्जन कार्यालय ने करीब पांच हजार शीशी कफ सिरप की अलॉट की है। करीब दो माह से यहां पर दवाई खत्म थी। इसके चलते मरीजों को परेशानी उठानी पड़ रही थी।
विज्ञापन


सीएमओ कार्यालय ने अपने स्तर पर 10 हजार शीशी की खरीद की है। इसमें 50 फीसदी सप्लाई जिला नागरिक अस्पताल को दी गई है। इसके अलावा अन्य दवाई उप नागरिक अस्पताल रतिया और टोहाना, सीएचसी और पीएचसी को अलॉट होगी। वेयर हाउस से दवाई की सप्लाई होती है। लेकिन वेयर हाउस से सप्लाई न होने के चलते अस्पतालों में स्टॉक खत्म था। सीएमओ कार्यालय ने मंजूरी लेने के बाद निजी एजेंसी से खरीद की है।
विज्ञापन


- मौसम में बदलाव के चलते बढ़ रहे खांसी-जुकाम केस

नागरिक अस्पताल में खांसी-जुकाम, बुखार के मरीजों की संख्या विशेषज्ञ के पास बढ़ी है। मरीज उपचार के लिए ओपीडी में आ रहे है। मौसम में बदलाव के चलते बच्चे भी खांसी-जुकाम की चपेट में आ रहे है। विशेषज्ञ डॉ. मनीष टुटेजा का कहना है कि तापमान में गिरावट के कारण ठंड बढ़ रही है। ऐसे में सावधानी बरतने की जरूरत है। बच्चों व बुजुर्गों की रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होती है। इसलिए बुजुर्ग ठंड में बाहर निकलने से बचें। जो दवाई पहले चल रही है उसे डॉक्टर की सलाह से नियमित लेते रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन


- कफ सिरप की खरीद कर ली गई थी। नागरिक अस्पताल को अलॉट भी की जा चुकी है। जो बाकी दवा है उसे फील्ड में भेज दिया जाएगा।

- ईश्वर सिंह, सीनियर फार्मेसी ऑफिसर, नागरिक अस्पताल, फतेहाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed