फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Corruption, expense slip goons had dominance during Congress rule: Naib Saini

कांग्रेस राज में भ्रष्टाचार, खर्ची-पर्ची गुंडों का था बोलबाला : नायब सैनी

Sun, 08 Sep 2024 12:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sun, 08 Sep 2024 12:57 AM IST
विज्ञापन
Corruption, expense slip goons had dominance during Congress rule: Naib Saini
सुभाष बराला के आवास पर पहुंच कर उनसे मिलते मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी
टोहाना। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि जिनका खुद का हिसाब खराब है, वह कांग्रेस पार्टी हमारा हिसाब मांग रही है। कांग्रेस के नेता अपने दस साल के कार्यकाल का हिसाब देने के बजाय हमारी सरकार से हिसाब मांग रहे हैं। कांग्रेस के कार्यकाल में भ्रष्टाचार, खर्ची-पर्ची और गुंडा तत्वों का बोल-बोला था।
विज्ञापन

सीएम सैनी ने कहा कि भाजपा सरकार ने व्यवस्था परिवर्तन करने का काम किया है। कांग्रेस के राज में रातोंरात नौकरी की लिस्ट बदल दी जाती थी। गरीब परिवार के युवा को नौकरी से दूर रखा जाता था। नौकरी मिलती भी तो पर्ची और खर्ची के जरिये। इसी तरह बुजुर्गों के साथ धोखा किया। हुड्डा बताएं कि उन्होंने अपने 10 साल के कार्यकाल में बुजुर्गों की पेंशन क्यों नहीं बढ़ाई।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री अनाज मंडी में भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र सिंह बबली की नामांकन जनसभा काे संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस झूठ बोलती है। पहले लोकसभा चुनाव में झूठ बोला और अब विधानसभा चुनाव में झूठ बोलकर जनता को बरगला रहे हैं। हरियाणा की जनता इन्हें कभी माफ नहीं करेगी। कांग्रेस और इनके झूठ से सावधान रहने की जरूरत है। ये झूठ बोलकर सत्ता में आते हैं और फिर लूटराज करते हैं। सैनी ने शायराना अंदाज में कांग्रेस पर कटाक्ष किया कि दिल में कसक है, चेहरे पर नकाब लिए फिरते हैं, जिनके खुद के खाते खराब हैं, वे हमारा हिसाब लिए फिरते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
जनसभा में न बराला आए और न ही उनके समर्थक
रैली में भाजपा के प्रदेश महामंत्री सुरेंद्र पूनिया, रतिया से प्रत्याशी सुनीता दुग्गल, जिलाध्यक्ष बलदेव ग्रोहा, विधानसभा प्रभारी प्रवीण जोड़ा, जिला प्रभारी सुरेंद्र आर्य सहित कई नेतागण मौजूद रहे। मगर राज्यसभा सांसद सुभाष बराला नहीं आए। वह अपने घर पर ही बैठकर कार्यकर्ताओं से मिलते रहे। हालांकि, शुक्रवार को बराला के घर जाकर देवेंद्र बबली ने निमंत्रण दिया, लेकिन फिर भी शिकवा दूर नहीं हुआ। बराला के अलावा उनके समर्थक भी नहीं आए। कार्यक्रम से नगर परिषद के चेयरमैन नरेश बंसल, जिला महामंत्री रिंकू मान, टोहाना के चारों मंडलों के अध्यक्ष भी दूर रहे। हालांकि, बराला का फोटो प्रोटोकॉल के अनुसार पोस्टर पर लगाया हुआ था। नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद मुख्यमंत्री नायब सैनी और पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल गांव डांगरा स्थित सुभाष बराला के घर भी गए। जहां सीएम ने बराला से कई मुद्दों पर बातचीत की।
----------

मंच से पूर्व कृषि मंत्री के परिवार पर बरसे बबली, बराला को दी समन्वय की नसीहत
जनसभा के दौरान देवेंद्र बबली ने कहा कि टोहाना में कांग्रेस पार्टी देशद्रोही परिवार के नेताओं को ही टिकट देने का काम करती आई है। इसके चलते दो बार लगातार हार का सामना करना पड़ा है। अबकी बार फिर टोहाना की जनता ऐसे परिवार को हराने का काम करेगी। टोहाना हमेशा प्रदेश की सत्ता पर काबिज सरकार के साथ चला है। आने वाली सरकार भाजपा की होगी और सत्ता में टोहाना की भागीदारी होगी। देवेंद्र सिंह बबली ने सांसद सुभाष बराला का नाम लिए बिना मंच से कहा कि स्थानीय नेताओं को पार्टी द्वारा पूरा मान सम्मान दिया गया, इसलिए सभी बातों को भुलाकर समन्वय बनाकर आगे चलने का काम करेंगे। संगठन के योद्धा भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ चलकर टोहाना, रतिया व फतेहाबाद सहित जिले की तीनों सीटें भाजपा की झोली में डालने का काम करेंगे। पूर्व सीएम मनोहर लाल व वर्तमान सीएम नायब सैनी के सहयोग से टोहाना में करीब 2600 करोड़ रुपये के विकास कार्य हुए हैं।

------------
मुख्यमंत्री के जाने के बाद कार्यकर्ताओं से बोले बराला, धैर्य नहीं खोना
मुख्यमंत्री के जाने के बाद सुभाष बराला ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि राजनीतिक क्षेत्र में प्रदेश व देश में बहुत समस्याएं आती हैं। मगर मेरा एक आग्रह है कि अटल बिहारी वाजपेयी की कविता याद रखो। बाधाएं आती हैं आएं, घिरें प्रलय की घोर घटाएं, कदम मिलाकर चलना होगा। बस धैर्य किसी ने खोना नहीं है। बहुत सारे नेताओं ने पार्टी के कार्यकर्ताओं को उकसाने का काम किया। मगर पार्टी का कार्यकर्ता कभी उकसावे में नहीं आया। अपना गति के साथ पार्टी के काम को मजबूत करता रहा। आगे भी हमने पार्टी की मजबूती के लिए काम करना है।
----------
फोटो 8 - नामांकन पत्र दाखिल करते हुए भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र बबली, साथ में सीएम नायब सैनी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed