{"_id":"664e3708159e2b827f052e78","slug":"corporations-system-fails-as-load-increases-power-cuts-occur-three-to-five-times-fatehabad-news-c-127-1-shsr1015-117110-2024-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: लोड बढ़ते ही निगम का तंत्र हुआ फेल, तीन से पांच बार लग रहे बिजली कट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: लोड बढ़ते ही निगम का तंत्र हुआ फेल, तीन से पांच बार लग रहे बिजली कट
विज्ञापन
फतेहाबाद। भीषण गर्मी में लोड बढ़ने के साथ ही बिजली निगम का तंत्र फेल होने लगा है। आए दिन फ्यूज उड़ने से लेकर ट्रांसफार्मर खराब होने की समस्याएं आ रही हैं। बार-बार बिजली गुल होने से शहरवासियों को न तो दिन में चैन मिल रहा है, न ही रात को सुकून की नींद मिल रही है। अघोषित बिजली कटों के कारण शहर ही नहीं ग्रामीण तबके के लोग भी परेशान हैं। सर्दी के समय करोड़ों रुपये खर्च कर मरम्मत कार्य के साथ लोड के अनुरूप ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढ़ाने के बिजली निगम के दावे फेल होने लगे हैं। पीक सीजन में बिजली निगम के अधिकारी मरम्मत कार्य के लिए जागे हैं। अब मरम्मत के नाम पर भी कभी तीन तो कभी पांच घंटे तक बिजली बंद रखी जा रही है।
बिजली निगम के शिकायत केंद्र में पिछले एक सप्ताह में 750 शिकायतें आ चुकी हैं। रोजाना औसतन 110 शिकायतें आ रही है। इन शिकायतों को ठीक करने के लिए मात्र 20 कर्मचारी हैं, जिनमें 2 जेई भी शामिल हैं। ये कर्मचारी भी तीन शिफ्टों में काम करते हैं। ऐसे में रात के समय सबसे अधिक समस्या हो रही है। रात में अगर कोई ट्रांसफार्मर खराब हो जाए तो पूरी रात बिना बिजली के काटनी पड़ रही है। कम कर्मचारियों के कारण शिकायतों को निपटाने में देरी होती है। बिजली कर्मचारी यूनियनों के अनुसार पर्याप्त मात्रा में कर्मचारी हों तो समय पर शिकायतें निपटाई जा सकती हैं।
घटिया सामग्री लगाकर चले जाते हैं ठेकेदार, भुगत रहे उपभोक्ता व कर्मचारी
बिजली निगम के ही कर्मचारियों ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि जिस समय लाइन बिछाने या ट्रांसफार्मर लगाने का काम होता है। उस समय अधिकारी और ठेकेदारों की मिलीभगत के कारण घटिया सामग्री का सामान लगा दिया जाता है। लोड बढ़ने के साथ ही केबल जलने, ट्रांसफार्मर खराब होने की शिकायतें बढ़ जाती है। इसका खामियाजा बिजली उपभोक्ताओं और कर्मचारियों को भुगतना पड़ता है। आग उगलती गर्मी में कर्मचारी मरम्मत में जुटे रहते हैं जबकि ठेकेदार अपनी पेमेंट का भुगतान करवा कर जा चुके होते हैं।
विज्ञापन
अभी और झुलसाएगी गर्मी
25 मई से नौतपा शुरू हो रहे हैं। इन 9 दिनों में जिले में सूर्य का सबसे अधिक ताप होगा। यानि इस दौरान गर्मी अपने चरम पर होगी। चंद्र देव रोहिणी नक्षत्र के स्वामी हैं, जो शीतलता का कारक हैं। परंतु इस समय में वे सूर्य के प्रभाव में आ जाते हैं, इसलिए सबसे अधिक गर्मी रहती है। नौतपा के आखिरी दो दिनों में आंधी व बारिश होने की संभावना रहेगी।
बिजली समस्या लेकर अधिकारी से मिला भारतीय किसान संघ का प्रतिनिधिमंडल
भीषण गर्मी में ग्रामीण क्षेत्रों में हो रही बिजली किल्लत से परेशान होकर भारतीय किसान संघ का प्रतिनिधिमंडल जिला प्रधान रोहताश पंघाल के नेतृत्व में बिजली निगम के अधिकारियों से मिला। रोहताश पंघाल ने बताया कि ट्यूबवेल पर ओवरलोड ट्रांसफार्मरों के कारण किसान परेशान हैं, इससे उनकी खेती काफी प्रभावित हो रही है। ऐसे में ट्यूबवेलों पर ओवरलोड ट्रांसफार्मरों को तुरंत बदलना चाहिए। जिले में चल रहे एपी फीडर पर पैट ट्रांसफार्मर लगाने पर भी बात हुई।
विभाग को गर्मी से पहले बढ़ानी चाहिए क्षमता
बिजली निगम को बढ़ती बिजली की मांग को लेकर 33 केवी व 132 केवी में लगे ट्रांसफार्मर की क्षमता गर्मी से पहले बढ़ानी चाहिए ताकि लोगों को इन कटों से छुटकारा मिल सके। सरकार को बिजली निगम के रिक्त पदों पर भर्ती करनी चाहिए ताकि काम सुचारू रूप से चल सकें।
- मोहन लाल नांरग, पार्षद, वार्ड नंबर 12
बिजली की वजह से कई इलाकों में बनी पानी की समस्या
शहर में जहां बिजली कटों से लोगों को परेशानी हो रही है, वहीं पीने के पानी भी समस्या आ रही है। शहर की हंस कॉलोनी, आजाद नगर, हरनाम सिंह कॉलोनी व चौधरी कॉलोनी में लाइट न होने से लोगों को पानी भरने में दिक्कत आ रही है। जब पानी आने का समय होता है, तब बिजली कट लग जाता है।
हरदीप सिंह, अध्यक्ष, जिंदगी संस्था
कोट
भीषण गर्मी के कारण ओवरलोड हो जाता है। जहां-जहां जरूरत पड़ रही है, वहां ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढ़ाई जा रही है। शिकायत मिलते ही कर्मचारी समाधान के लिए पहुंच रहे हैं। व्यवस्था बनाने में बिजली निगम पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
माणिक, एसडीओ, सिटी सब डिविजन, फतेहाबाद