फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   corona virus, isolation ward, hospital, patient, fatehabad

कोरोना वायरस को लेकर बनाया आइसोलेशन वार्ड

Fri, 06 Mar 2020 12:18 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 06 Mar 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
corona virus, isolation ward, hospital, patient, fatehabad
कोरोना वायरस को लेकर बनाया अलग वार्ड। - फोटो : Fatehabad
रतिया। कोरोना वायरस को लेकर रतिया का स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है। इसके तहत नागरिक अस्पताल में अलग से आइसोलेशन वार्ड बनाया गया है और चिकित्सकों से लेकर सभी कर्मचारियों को मास्क लगाकर मरीजों की जांच करने के निर्देश दिए गए। वहीं विदेश से रतिया क्षेत्र में आने वाले हर व्यक्ति पर निगाह रखी जा रही है।
विज्ञापन

इस बारे में अस्पताल के चिकित्सक डॉ. विजय जैन ने बताया कि कोरोना वायरस से बचाव के चलते सरकार व स्वास्थ्य मंत्री के दिशा निर्देशों के अनुसार स्वास्थ्य विभाग ने सरकारी अस्पताल में आइसोलेशन वार्ड बनाया है और इसके अलावा सभी स्वास्थ्य कर्मियों को मास्क पहनकर दिशा निर्देशों का पालन करने को कहा गया है। डॉक्टर जैन ने कहा कि विदेश से रतिया क्षेत्र में आने वाले लोगों के स्वास्थ्य को लेकर स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से सतर्क है। नागरिक अस्पताल में कोराना वायरस को लेकर सतर्क रहने व इसके बचाव और लक्षणों के बारे में पोस्टर भी चस्पा किए गए हैं। डॉक्टर जैन ने बताया की अगर किसी मरीज को खांसी, जुकाम व सांस लेने में तकलीफ होने की शिकायत हो तो सर्तक रहे व स्वास्थ्य केंद्र में जांच करवाएं। उन्होंने बताया कि अगर उक्त समस्या हो तो मरीज मास्क जरूर पहनें तथा रूमाल का प्रयोग भी करे और चिकित्सक की सलाह के तहत ही उपचार ले।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed