{"_id":"6033f68c8ebc3ee93a18a662","slug":"corona-vaccine-will-be-provided-to-health-workers-by-25-fatehabad-news-rtk5967036106","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वास्थ्यकर्मियों को अब 25 तक दिया वैक्सीन लगवाने का मौका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वास्थ्यकर्मियों को अब 25 तक दिया वैक्सीन लगवाने का मौका
विज्ञापन
कोरोना टीकाकरण को लेकर फ्रंट लाइन वर्कर वैक्सीन से घबरा रहे है। टीकाकरण के लिए आगे नहीं आ रहे। सोमवार को जिले में सात ही फ्रंटलाइन वर्कर्स ने टीकाकरण करवाया है। स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना टीकाकरण के लिए 400 का लक्ष्य निर्धारित किया गया लेकिन 296 ने टीकाकरण करवाया है। अहम बात यह है कि प्रथम डोज लगवाने के लिए सात ही फ्रंटलाइन वर्कर आए। इसके अलावा 289 ने वैक्सीन की दूसरी डोज लगवाई।
स्वास्थ्यकर्मियों के टीकाकरण पर रोक लगाने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने 25 फरवरी तक का मौका दे दिया है। अगर किसी स्वास्थ्यकर्मी ने पहली डोज नहीं लगवाई है तो वह 25 फरवरी तक लगवा सकता है। 20 फरवरी को इस पर रोक लगा दी गई थी।
कोरोना टीकाकरण के दूसरे चरण में पुलिस, नगर निकाय, राजस्व और पंचायत विभाग के कर्मचारियों को शामिल किया गया है लेकिन अभी तक मात्र 1100 कर्मचारियों ने ही टीकाकरण करवाया है जबकि संख्या करीब ढाई हजार है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी डीसी डॉ. नरहरि सिंह बांगड़ के सामने फ्रंट लाइन वर्कर की रिपोर्ट रखेंगे।
विज्ञापन
कोरोना टीकाकरण को लेकर फ्रंट लाइन वर्कर आगे नहीं आ रहे है। मंगलवार को डीसी के साथ बैठक की जाएगी। बैठक में फैसला लिया जा सकता है कि विभाग में ही जाकर टीकाकरण किया जा सके। - डॉ. सुनीता सोखी, उप सिविल सर्जन।