फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Corona vaccine was given to a woman who died seven months ago in Fatehabad of Haryana

स्वास्थ्य विभाग का कारनामा: 7 माह पहले मर चुकी महिला को अब लगा दी वैक्सीन की दूसरी डोज, प्रमाण पत्र हुआ जारी

Fri, 24 Dec 2021 04:25 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Fri, 24 Dec 2021 04:25 PM IST
सार

परिवार का कहना है कि पहली डोज लगवाने के करीब 20 दिन बाद महिला की मौत हो गई थी। परिवार के पास अब दूसरी डोज लगने का संदेश आया है। महिला का दोनों डोज लगवाने का प्रमाणपत्र जारी हो गया है। वहीं सीएमओ का कहना है कि किसी ने फोन नंबर देकर टीकाकरण करवा लिया, जो वेरिफाई नहीं किया गया।

विज्ञापन
Corona vaccine was given to a woman who died seven months ago in Fatehabad of Haryana
मृतका का फाइल फोटो दूसरी ओर जारी किया गया प्रमाणपत्र। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

कोरोना टीकाकरण को लेकर हरियाणा के फतेहाबाद जिले में सिविल सर्जन कार्यालय का कारनामा सामने आया है। स्वास्थ्य कर्मियों ने 7 माह पहले मर चुकी बुजुर्ग महिला को अब कोरोना की दूसरी डोज लगा दी। इसका खुलासा तब हुआ जब परिवार के नंबर पर कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज लगने का संदेश आया। परिवार ने जब ऑनलाइन प्रमाणपत्र चेक किया तो दोनों डोज लगी मिली। जबकि महिला की करीब 7 माह पहले वैक्सीन की पहली डोज लगवाने के 20 दिन बाद मौत हो गई थी। 

विज्ञापन

         
मामला सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी पोर्टल में दिक्कत आने का हवाला दे रहे हैं जबकि परिवार ने इस गलती को ठीक करने की गुहार लगाई है। मामले के मुताबिक फतेहाबाद के आजाद नगर निवासी बलवंत ने बताया कि उसकी 80 वर्षीय माता सजना देवी को 16 अप्रैल को कोरोना वैक्सीन की पहली डोज लगी थी।
विज्ञापन


इसके बाद माता की तबीयत खराब होने लगी और 6 मई 2021 को मौत हो गई। अब उनके पास संदेश आया कि 6 दिसंबर 2021 को दूसरी डोज लग चुकी है, जिसे देखकर उन्हें हैरानी हुई और चेक किया तो प्रमाण पत्र में दोनों डोज लगी मिली।   

विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमओ कार्यालय में टीकाकरण केंद्र दिखाया जबकि है ही नहीं 

प्रमाण पत्र के अनुसार सीएमओ कार्यालय टीकाकरण का स्थान दिखाया गया है जबकि वहां केंद्र ही नहीं है। 

लगाने वाले के नाम में भी गोलमाल  

प्रमाण पत्र में टीका लगाने वाले का नाम राहुल दिखाया गया है जबकि वह पीएचएम है और टीकाकरण का सुपरविजन देखता है और उसकी रिपोर्ट तैयार करता है। टीकाकरण में राहुल का नाम कैसे आया है ये भी जांच का विषय है। 

Corona vaccine was given to a woman who died seven months ago in Fatehabad of Haryana
बलवंत कुमार, मृतक महिला का बेटा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

गलती में सुधार किया जाए 

मेरी माता 80 साल की थी, जिन्हें अप्रैल माह में कोरोना टीकाकरण की पहली डोज लगी थी और उसके करीब 20 दिन बाद मौत हो गई थी। अब मैसेज आया है कि दूसरी डोज लग चुकी है। माना कि गलती हो सकती है लेकिन उसे ठीक किया जाए।  - बलवंत कुमार, मृतक महिला का बेटा 

पोर्टल में दिक्कत के कारण गलती हुई है : राहुल 

किसी व्यक्ति ने गलत एंट्री करवा दी, इसी कारण से दिक्कत हुई है। कई बार पोर्टल दिक्कत कर जाता है, कई बार सेशन नहीं चलता है तो दूसरी जगह से जिले की एंट्री कर दी जाती है। बेवजह से मुद्दा बनाया जा रहा है। पोर्टल के कारण दिक्कत हुई है। - राहुल कुमार, पीएचएम, सिविल सर्जन कार्यालय 

मेरे पास सूचना आई है, जिसमें बताया गया है कि महिला की मौत पहले हो चुकी है और उसे अब दूसरी डोज लगा दी गई। पता करवाया गया है कि किसी व्यक्ति ने आकर उसका फोन नंबर देकर टीकाकरण करवा लिया। कर्मचारी ने वेरिफाई नहीं किया कि जो नंबर दिया गया है वह वास्तव में उसका है। पोर्टल के कारण दिक्कत आई है, सभी को हिदायत दी गई है कि फोन नंबर के साथ आईडी भी ली जाए।  - डॉ.वीरेश भूषण, सिविल सर्जन 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed