फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Corona's knock again, two infected including the woman who came for surgery

कोरोना की फिर दस्तक, सर्जरी करवाने आई महिला समेत दो संक्रमित मिले

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 30 May 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Corona's knock again, two infected including the woman who came for surgery
फतेहाबाद में कोरोना सैंपल लेते हुए चिकित्सक। - फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। जिले में कोरोना संक्रमण के दो मामले सामने आए हैं। सोमवार को फतेहाबाद नागरिक अस्पताल में जांच के दौरान दो महिलाएं कोरोना संक्रमित मिली हैं। फतेहाबाद के गांव कुकड़ावाली निवासी महिला और रतिया निवासी महिला की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के मुताबिक ओपीडी में आने वाले मरीजों के कोरोना सैंपल लिए जा रहे हैं। गले के उपचार के लिए आई महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई जिसे अग्रोहा मेडिकल रेफर कर दिया गया। इसके अलावा महिला रोग विशेषज्ञ के पास उपचार के लिए आई महिला जांच के दौरान पॉजिटिव मिली है। अब जिले में कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या तीन हो गई है।
विज्ञापन

जिले में कोरोना टीकाकरण की स्थिति
पात्र पहली डोज दूसरी डोज बूस्टर डोज
स्वास्थ्यकर्मी 4793 4756 726
फ्रंट लाइन वर्कर्स 2415 2029 88
60 साल से ऊपर 84210 64445 2406
45 से 59 साल 144095 119429 262
18 से 44 साल 402702 267351 249
15 से 17 साल 38665 13034 0
12 से 14 साल 7206 1544 0
100 लोगों का ही हो पा रहा टीकाकरण
जिले में कोरोना टीकाकरण की रफ्तार कम है। रोजाना टीकाकरण 100 से 150 लोगों का ही हो पा रहा है। सोमवार को जिले में कोरोना टीकाकरण 111 लोगों का हुआ है। 15 से 17 आयु वर्ग के भी पात्र को टीका नहीं लगा है। जिले में अभी तक 6 लाख 84 हजार ने पहली डोज लगवाई है जबकि दूसरी डोज 4 लाख 72 हजार लोगों को लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरटीपीसीआर सैंपलिंग दो माह से है बंद
जिले में कोरोना के आरटीपीसीआर सैंपल दो माह से बंद है। कोविड के 77 कर्मचारियों को हटाने के बाद से सैंपलिंग बंद है। यहां तक कि लैब भी बंद है। स्वास्थ्य विभाग फिलहाल रेपिड एंटीजन सैंपल ही ले रहा है।
जिले में कोरोना संक्रमित दो नए केस मिले है। एक महिला को उपचार के लिए अग्रोहा मेडिकल रेफर किया गया है। जिले में अभी तीन एक्टिव केस है।
- मेजर डॉ. शरद तुली, उप सिविल सर्जन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed