{"_id":"61feb4d804dead72250f25ee","slug":"corona-infected-woman-dies-15-new-cases-found-49-recovered-fatehabad-news-hsr6236013134","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना संक्रमित महिला की मौत, 15 नए केस मिले, 49 हुए रिकवर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना संक्रमित महिला की मौत, 15 नए केस मिले, 49 हुए रिकवर
विज्ञापन
फतेहाबाद। कोरोना संक्रमण के नए केस कम हो रहे है, लेकिन मौत का आंकड़ा बढ़ रहा है। शनिवार को जिले में फतेहाबाद के वार्ड नंबर 2 निवासी 66 वर्षीय महिला की मौत हुई है। महिला 30 जनवरी से अग्रोहा मेडिकल में दाखिल थी और कोरोना संक्रमित मिली थी। बताया जा रहा है कि हृदय की बीमारी के चलते अग्रोहा मेडिकल में दाखिल करवाया गया था, जांच में यहां कोरोना पॉजिटिव मिली। शनिवार को उपचार के दौरान मौत हो गई। कोरोना की तीसरी लहर में अब तक 11 संक्रमितों की मौत हो चुकी है।
वहीं जिले में कोरोना संक्रमण के 15 नए केस मिले हैं और 49 स्वस्थ हुए है। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक फतेहाबाद शहर में 4, टोहाना शहर में 2, भट्टूकलां में 3, भूना में 4, बड़ोपल और जाखल में एक-एक कोरोना संक्रमित मिला है।
14 फीसदी ही हुई सैंपलिंग
जिले में कोरोना सैंपलिंग 14 फीसदी पर आ गई है। शनिवार को जिले में 215 सैंपल लिए गए है। जिले में आरटीपीसीआर के 134, रेपिड एंटीजन के 81 सैंपल लिए गए है। लैब से अभी 149 सैंपलों की रिपोर्ट आनी है। स्वास्थ्य विभाग मुख्यालय ने जिले में रोजाना डेढ़ हजार सैंपल लेने के आदेश जारी कर रखे हैं लेकिन जिले में मात्र 14 फीसदी ही सैंपल लिए जा रहे है। जिले में रेंडम सैंपलिंग नहीं हो रही है। अस्पताल की ओपीडी में आने वाले मरीजों के ही सैंपल लिए जा रहे है।
विज्ञापन
ये हुआ जिले में टीकाकरण
पात्र टीकाकरण
स्वास्थ्यकमी 8
फ्रंटलाइन वर्कर्स 9
60 साल से ऊपर 95
45 से 59 साल 91
18 से 44 साल 529
15 से 17 साल 322
जिले में कोरोना संक्रमित एक महिला की मौत हुई है। इसके अलावा 15 नए केस मिले है। लोगों से अपील है कि अभी सावधानी बरतें। लक्षण दिखने पर जांच जरूर करवाएं।
मेजर डॉ. शरद तुली, उप सिविल सर्जन