फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Corona infected woman dies, 10 new patients found

कोरोना संक्रमित महिला की मौत, 10 नए मरीज मिले

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 19 Feb 2022 10:56 PM IST
विज्ञापन
Corona infected woman dies, 10 new patients found
फतेहाबाद में कोरोना से बचाव का टीका लगवाती पात्र। - फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। कोरोना संक्रमण दर कम हो रही है लेकिन मौत का आंकड़ा बढ़ रहा है। शनिवार को जिले में कोरोना संक्रमित गांव मेहूवाला निवासी 38 वर्षीय महिला की मौत हुई है और 10 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। महिला अग्रोहा मेडिकल में दाखिल थी और यहां जांच के दौरान कोरोना संक्रमित मिली थी, जिसकी उपचार के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन

बता दें कि कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर में जिले में अब तक 17 मरीजों की मौत हो चुकी है। हालांकि पहली और दूसरी लहर के मुकाबले ये आंकड़ा कम है। वहीं शनिवार को आई स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक जिले में 10 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। इनमें फतेहाबाद क्षेत्र में चार, रतिया में दो, बड़ोपल और जाखल में एक-एक व भूना में दो नए केस मिले हैं। शनिवार को 13 कोरोना संक्रमित स्वस्थ हुए हैं। जिले में अब कोरोना के 44 मामले सक्रिय हैं।
विज्ञापन

362 कोरोना सैंपलों की आज आएगी रिपोर्ट
स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना के शनिवार को 511 सैंपल लिए है। इसमें आरटीपीसीआर के 362 सैंपल लिए गए है। लैब से अभी आरटीपीसीआर सैंपलों की रिपोर्ट आनी है। जिले में अब तक 3 लाख 88 हजार 448 सैंपल लिए जा चुके है। इसमें 19 हजार 956 कोरोना संक्रमित मिले है। जिले में रिकवरी रेट 97.27 फीसदी रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में ये हुआ शनिवार को टीकाकरण
पात्र टीकाकरण
स्वास्थ्यकर्मी 5
फ्रंटलाइन वर्कर्स 0
60 साल से ऊपर 68
45 से 59 साल 75
18 से 44 साल 364
15 से 17 साल 409
कोट
जिले में कोरोना संक्रमित एक महिला की मौत हुई है और 10 नए केस मिले है ंऔर 13 स्वस्थ हुए हैं। जिले में फिलहाल 44 मामले सक्रिय हैं।
-मेजर डॉ. शरद तुली, उप सिविल सर्जन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed