{"_id":"60b7c6a58ebc3ee47e61fc0f","slug":"corona-infected-four-men-died-86-new-patients-found-fatehabad-news-rtk6112373148","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना संक्रमित चार पुरुषों की मौत, 86 नए मरीज मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना संक्रमित चार पुरुषों की मौत, 86 नए मरीज मिले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में बुधवार को पिछले 24 घंटे में कोरोना से चार मरीजों की मौत हुई है और 86 नए संक्रमित मिले हैं। राहत की बात यह है कि 214 संक्रमित स्वस्थ हुए हैं। जिले में सक्रिय केसों का आंकड़ा 776 तक पहुंच गया है। इसमें 496 संक्रमित होम आइसोलेट और 92 मरीज अस्पतालों में दाखिल हैं। जिले में रिकवरी रेट 93.04 फीसदी तक पहुंच गया है लेकिन मृत्यु दर कम नहीं हो रही है। जिले में 2.46 फीसदी की दर से संक्रमितों की मौत हो रही है।
स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक गांव दरियापुर निवासी 70 वर्षीय बुजुर्ग की फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल, रतिया के 70 वर्षीय बुजुर्ग की नागरिक अस्पताल रतिया, गांव अयाल्की निवासी 66 वर्षीय बुजुर्ग की फतेहाबाद के निजी अस्पताल, फतेहाबाद के 48 वर्षीय व्यक्ति की फतेहाबाद के निजी अस्पताल में मौत हुई है। जिले में कुल मौतों का आंकड़ा 421 तक पहुंच गया है। वहीं स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार बुधवार को फतेहाबाद शहर में 11, टोहाना शहर में 5, रतिया शहर में 8, रतिया ग्रामीण में 19, भट्टू में 18, बड़ोपल में 3, भूना में 12 तथा जाखल में 10 संक्रमित मिले हैं। जिले में अब तक 17132 संक्रमित मिल चुके हैं जबकि 15940 संक्रमित स्वस्थ हो चुके हैं। बुधवार को 1181 सैंपल लिए गए हैं। अभी फिलहाल 679 सैंपलों की रिपोर्ट का इंतजार है।
जिले में ये हुआ कोरोना टीकाकरण
पात्र टीकाकरण
स्वास्थ्यकर्मी 1
फ्रंटलाइन वर्कर्स 0
60 साल से ऊपर 73
45 से 59 साल 212
18 से 44 साल 1191
40 दिनों में पुलिस ने चालान कर एक करोड़ का जुर्माना लगाया
फतेहाबाद पुलिस 20 मार्च से लेकर अब तक आंकड़ा जारी किया है। आंकड़े के मुताबिक 35 वाहनों को जब्त किया गया है। 2168 वाहनों का चालान कर 21 लाख 39 हजार रुपए जुर्माना लगाया है। इसके अलावा मास्क न लगाने पर 14769 लोगों के चालान कर करीब 84 लाख रुपये जुर्माना लगाया गया है।