{"_id":"6106d4d48ebc3e843b6bdb87","slug":"corona-hotspot-becoming-jakhal-10-infected-patients-found-in-three-days-fatehabad-news-hsr6077642157","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाखल बन रहा कोरोना हॉटस्पॉट, तीन दिन में 10 संक्रमित मरीज मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जाखल बन रहा कोरोना हॉटस्पॉट, तीन दिन में 10 संक्रमित मरीज मिले
विज्ञापन
जिले में कोरोना के नए केस घटने के बाद एक बार फिर से बढ़ने शुरू हो गए है। जाखल क्षेत्र कोरोना का हॉटस्पॉट बन रहा है। तीन दिन में जाखल क्षेत्र में कोरोना के 10 नए मामले मिल चुके हैं। इसमें 6 छात्र भी शामिल हैं। रविवार को भी जाखल में कोरोना का एक नया मामला मिला है। सोमवार से जिले के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में विद्यार्थियों और स्टाफ की कोरोना सैंपलिंग शुरू होने जा रही है।
सिविल सर्जन कार्यालय ने सभी वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारियों व संबंधित इंचार्ज को अपने क्षेत्र के स्कूलों में सैंपलिंग करवाने के आदेश दिए हैं। इसके अलावा जिला शिक्षा अधिकारी को भी स्कूलों में सैपंलिग का शेड्यूल बनाकर करवाने के लिए कहा गया है। पहले स्तर में जाखल में स्वास्थ्य विभाग प्राथमिकता के तौर पर सैंपलिंग करेगा। जाखल क्षेत्र के अधीन आने वाली पीएचसी के मेडिकल ऑफिसर को आसपास के स्कूलों में सैंपलिंग करने के आदेश दिए हैं।
13 मामले सक्रिय, दो अस्पतालों में दाखिल
जिले में एक्टिव संक्रमितों की संख्या चार बढ़कर एक बार फिर 13 हो गई है। एक्टिव संक्रमितों में से दो मरीज अस्पतालों में दाखिल हैं। 11 संक्रमित होम आइसोलेट हैं। जिले में अब तक 17813 केस मिल चुके हैं। इसमें से 17316 संक्रमित स्वस्थ हो गए हैं। इसके अलावा 482 जान गवां चुके हैं।
विज्ञापन
1175 लोगों को लगा टीका
पात्र टीकाकरण
60 साल से ऊपर 121
45 से 59 साल 338
18 से 44 साल 716
कोट
स्कूलों में कोरोना सैंपलिंग करवाने के लिए जिला शिक्षा अधिकारी को पत्र लिख दिया गया है। इसके अलावा एमओ को भी आदेश दिए हैं कि अपने क्षेत्र के स्कूलों में सैंपलिंग बढ़ाएं।
- डॉ. विष्णु मित्तल, जिला महामारी अधिकारी।