{"_id":"614620858ebc3e4732174f64","slug":"corona-free-district-not-a-single-active-case-fatehabad-news-hsr612075480","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना मुक्त हुआ जिला, एक भी सक्रिय केस नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना मुक्त हुआ जिला, एक भी सक्रिय केस नहीं
विज्ञापन
जिला कोरोना संक्रमण से मुक्त हो गया है। शनिवार को कोई नया पॉजिटिव संक्रमित नहीं मिला। स्वास्थ्य विभाग की ओर से एक संक्रमित के ठीक होने पर उसे डिस्चार्ज कर दिया गया है। इस समय जिले में कोई भी सक्रिय केस भी नहीं है। अब तक स्वास्थ्य विभाग द्वारा 3 लाख 4804 लोगों की जांच की गई है। इनमें कुल 17830 संक्रमित मिले, जिनमें 17346 को स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज कर दिया गया। जिले का रिकवरी रेट 97.29 प्रतिशत है। शनिवार को विभाग ने 604 लोगों के कोविड सैंपल लिए। इसमें आरटीपीसीआर के 551 और एंटीजन के 53 शामिल हैं।
---------------
लापरवाही न बरतें जिलावासी
जिला कोरोना संक्रमण मुक्त हो गया है लेकिन हमें अभी भी सावधानी व सतर्कता बरतने की आवश्यकता है। खतरा अभी भी बरकरार है, इसलिए जिलावासी सावधानी बरतें। कोविड नियमों के अनुसार व्यवहार करते हुए मास्क, सामाजिक दूरी व सैनिटाइजेशन का इस्तेमाल करें। कोरोना रोधी दवा की दोनों डोज लगवाना सुनिश्चित करें।
-महावीर कौशिक, उपायुक्त।