फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   corona

चार दिन के बच्चे की मां समेत दो नए कोरोना संक्रमित मिले

Fri, 17 Jul 2020 11:06 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2020 11:06 PM IST
विज्ञापन
corona
टोहाना के कंटेनमेंट जोन का निरीक्षण करते एसएमओ व अन्य। - फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद में कोरोना केसों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। ताजा मामले में जिले में शुक्रवार को कोरोना के कुल तीन केस सामने आए हैं। इनमें चार दिन पहले एक बच्चे को जन्म देने वाली महिला, हिसार निवासी एक बारह साल की बच्ची और रतिया के एक निजी अस्पताल का चिकित्सक भी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। बारह साल की बच्ची चूंकि मूल रूप से हिसार की रहने वाली है तो उसका रिकार्ड हिसार जिले में भेजा जाएगा। इस बीच शुक्रवार को राहत भरी खबर ये रही कि तीन लोगों ने कोरोना को मात दी है और कोविड सेंटर से डिस्चार्ज होकर वो अपने घर भी लौट गए हैं। फतेहाबाद जिले में अब कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 193 हो गई है।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार गांव सनियाना में 21 वर्षीय महिला कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। महिला अपने पति के साथ पंचकूला में रह रही थी। करीब डेढ़ माह पूर्व ही दंपती अपने गांव सनियाना लौटा था। बीती 12 जुलाई को महिला ने अग्रोहा मेडिकल में एक बेटे को जन्म दिया था। वहीं 15 जुलाई को महिला को अग्रोहा मेडिकल से छुट्टी मिली थी। जिसके बाद परिजन उसे घर ले आए। स्वास्थ्य विभाग द्वारा अग्रोहा में लिए गए सैंपल की जांच की गई तो रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उक्त महिला को अग्रोहा स्थित कोविड-19 सेेंटर में भर्ती करवाया है। वहीं महिला के घर के आसपास कंटेनमेंट जोन स्थापित करके आमजन के प्रवेश पर पाबंदी लगा दी है।
विज्ञापन

दूसरी ओर रतिया के एक निजी अस्पताल का डॉक्टर भी कोरोना पॉजिटिव मिला है। इस डॉक्टर की ट्रेवल हिस्ट्री नहीं है। चिकित्सक के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद स्वास्थ्य विभाग उनके मरीजों की भी सूचना बनाने में जुट गया है। इसी तरह दड़ौली से एक 12 साल की लड़की अपने ताऊ के साथ टेस्ट करवाने आई जो पॉजिटिव निकली है। वह हिसार की रहने वाली है। उसे कोविड-19 सेंटर में भर्ती करवा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

टोहाना निवासी स्वास्थ्यकर्मी सहित 3 ने दी कोरोना को मात
पिछले दिनों टोहाना की आशा वर्कर कोरोना पॉजिटिव आ गई थी। शुक्रवार को वह ठीक होकर अपने घर पहुंच गई। लेकिन उनके संपर्क में आए 8 लोग कोरोना पॉजिटिव हो गए थे जिनका इलाज चल रहा है। गांव बैजलपुर के संदीप व भूना के राजेंद्र ने कोरोना को मात दी है। ये सभी शहर के अग्रवाल धर्मशाला में बने कोविड 19 सेंटर में भर्ती थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed