फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   corona civic issuse in tohana

आइसोलेशन के लिए टोहाना में 87 कमरों की व्यवस्था

Mon, 30 Mar 2020 08:51 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 30 Mar 2020 08:51 PM IST
विज्ञापन
corona civic issuse in tohana
कोरोना वायरस को लेकर प्रशासन की ओर से रात्रि ठहराव को लेकर 87 कमरों की व्यवस्था कर दी गई है। प्रशासन द्वारा तीन जगहों पर ये व्यवस्था की गई है। यह जानकारी नागरिक अस्पताल के एसएमओ डॉ. हरविंद्र सागु ने दी।
विज्ञापन

डॉ. सागु ने बताया कि नगर परिषद परिसर मे 2 कमरों के 8 बेड, रेलवे स्टेशन के नजदीक स्थित सरकारी स्कूल में 35 कमरे व दमकोरा रोड स्थित स्कूल में 50 कमरों की व्यवस्था की गई है। अलग राज्यों से आए लोगों के लिए नगर परिषद के एसआई अजैब सिंह के नेतृत्व में रेलवे रोड स्थित स्कूल में 30 बेड व नगर परिषद में 12 कमरों की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन

एसएमओ ने बताया कि विदेश से आए 34 लोगों की स्वास्थ्य विभाग द्वारा जांच की जा रही है, उन्होंने बताया कि अब दूसरे प्रदेश से आने वाले लोगों को भी जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि महाराष्ट्र में अधिक कोरोना मरीज होने के चलते वहां से आने वाले लोगों की लगातार जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed