फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Corona alert only on paper, crowd gathering without mask at OPD counter

Fatehabad News: कोरोना अलर्ट सिर्फ कागजों में, ओपीडी काउंटर पर बिना मास्क जुट रही भीड़

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 31 Mar 2023 11:21 PM IST
विज्ञापन
Corona alert only on paper, crowd gathering without mask at OPD counter
फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में ओपीडी रजिस्ट्रेशन काउंटर पर लगी मरीजों की भीड़।
फतेहाबाद। कोरोना संक्रमण को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने सिर्फ कागजों में अलर्ट जारी कर रखा है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा एडवाइजरी जारी होने के बावजूद नियमों की पालना नहीं हो रही है। अस्पताल के ओपीडी रजिस्ट्रेशन काउंटर पर मरीजों की भीड़ लग रही है।
विज्ञापन

यहां पर पर्ची कटवाने के लिए मरीजों को 20 से 25 मिनट तक लाइन में लगना पड़ रहा है। शुक्रवार को यहां पर धक्का-मुक्की जैसी स्थिति रही। नागरिक अस्पताल में एडवाइजरी के मुताबिक डॉक्टर और कर्मचारी भी मास्क नहीं लगा रहे हैं। कोरोना अलर्ट के बावजूद स्वास्थ्य विभाग ने सैंपलिंग पर जोर नहीं दिया है। चार दिन में अब तक 76 सैंपल लिए जा चुके है। इसमें 64 सैंपल आरटीपीसीआर के हैं। इन सैंपलो की अग्रोहा लैब से रिपोर्ट नहीं आई है। विभाग ने शुक्रवार को 12 रेपिड एंटीजन सैंपल भी लिए, जिनकी रिपोर्ट निगेटिव आई है। सिविल सर्जन कार्यालय की तरफ से जांच किट के लिए डिमांड भेज रखी है। किट न होने के चलते स्वास्थ्य विभाग फिलहाल सैंपल अग्रोहा मेडिकल लैब में भेज रहा है।
विज्ञापन

26 कोविड कर्मचारियों का नहीं बढ़ा अनुबंध

कोरोना महामारी के दौरान लगाए गए 62 कर्मचारियों का स्वास्थ्य विभाग ने शुक्रवार शाम तक अनुबंध बढ़ाने के आदेश जारी नहीं किए हैं। इसके चलते शनिवार से स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित होंगी। स्वास्थ्य विभाग द्वारा इन कर्मचारियों को डिस्पेंसरी, लैब, कोरोना सैंपलिंग और स्क्रीनिंग में डयूटी लगाई हुई है। उप सिविल सर्जन मेजर डॉ. शरद तुली का कहना है कि शनिवार तक अनुबंध बढ़ाने के निर्देश आ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब तक कोरोना संक्रमण को लेकर स्थिति
जिले में अब तक लिए गए सैंपल : 428451
कोरोना पॉजिटिव मिले : 20258
कोरोना संक्रमित स्वस्थ हुए : 19755
कोरोना संक्रमितों की हुई मौत : 503
कोरोना संक्रमण दर : 4.7 फीसदी
कोट
कोरोना संक्रमण को लेकर अस्पतालों को एडवाइजरी जारी कर रखी है। अस्पताल में आने वाले मरीजों और कर्मचारियों मास्क अनिवार्य किया हुआ है। अगर कहीं नहीं लगाया जा रहा है तो दो बारा निर्देश दिए जाएंगे।
-मेजर डॉ. शरद तुली, उप सिविल सर्जन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed