{"_id":"5ed7e04d8ebc3e90586e73d1","slug":"corona-alert-fatehabad-news-fatehabad-news-rtk5578417156","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना सैंपल देने से पहले आइसोलेशन में दाखिल महिला खिड़की से कूदकर फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना सैंपल देने से पहले आइसोलेशन में दाखिल महिला खिड़की से कूदकर फरार
विज्ञापन
जिला नागरिक अस्पताल
- फोटो : Fatehabad
नागरिक अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में दाखिल महिला के मंगलवार रात को फरार होने का मामला सामने आया है। महिला खिड़की से कूदकर फरार हो गई। महिला का बुधवार को सैंपल लेना था। महिला के फरार होने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। अस्पताल प्रशासन का कहना है कि महिला के फरार होने की पुलिस को सूचना दी गई है, लेकिन एसएचओ का कहना है कि उन्हें को सूचना नहीं है।
मामले के मुताबिक इंद्रपुरा मोहल्ला में युवती के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद प्रशासन ने कंटेनमेंट जोन बना रखा है। सर्वे के दौरान यहां पर एक महिला को बुखार की शिकायत मिली। महिला को सोमवार रात को नागरिक अस्पताल में लाया गया। यहां महिला को आइसोलेशन वार्ड में दाखिल कर दिया गया। बुधवार को महिला का सैंपल लिया जाना था।
मोटरसाइकिल पर आए युवक लेकर हुए फरार
अस्पताल प्रशासन के मुताबिक रात को 11 बजे मोटरसाइकिल पर दो युवक आए हैं। इसके बाद महिला आइसोलेशन वार्ड की खिड़की से कूद गई और बालकानी से होते हुए मोटरसाइकिल सवार युवकों के पास पहुंची और फिर फरार हो गई। सुरक्षाकर्मी मुख्य गेट पर तैनात किया गया। दोपहर को महिला से मिलने के लिए दिन में एक महिला और युवक भी आए थे।
विज्ञापन
महिला को फीवर था और उसे आइसोलेशन वार्ड में दाखिल किया था। बुधवार को सैंपल होना था, लेकिन वह मंगलवार रात को फरार हो गई। आशंका है दो युवक मोटरसाइकिल पर आए और उसे ले गए। मामले की सूचना पुलिस को दी गई है।
- डॉ. मनीष टुटेजा, फिजीशियन, नागरिक अस्पताल, फतेहाबाद।
महिला फरार हुई है तो इस बारे में अस्पताल प्रशासन ही बता सकता है। हमारे पास कोई सूचना या शिकायत नहीं आई है।
- यादविंद्र सिंह, शहर थाना प्रभारी