फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Cook Mohanlal was murdered by strangulation with a cord.

Fatehabad News: नाड़े से गला घोंटकर की गई थी रसोइया मोहनलाल की हत्या

Mon, 28 Oct 2024 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Mon, 28 Oct 2024 11:53 PM IST
विज्ञापन
Cook Mohanlal was murdered by strangulation with a cord.
फतेहाबाद। शहर के अशोक नगर में व्यक्ति की हत्या करने के मामले में शहर पुलिस ने आरोपी सुलतान को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने पूछताछ के दौरान बताया कि मोहन लाल के साथ बैठकर शराब पी थी और इस दौरान गाली-गलौज को लेकर विवाद हो गया था।
विज्ञापन

इसके बाद उसने निक्कर का नाड़ा निकालकर उससे गला घोंटकर हत्या की थी। पुलिस ने आरोपी से नाड़े को बरामद कर लिया है। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया। यहां से न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। बता दें कि अशोक नगर निवासी मोहनलाल का शव घर पर पड़ा मिला था। मोहनलाल घर पर अकेला रह रहा था।
विज्ञापन

मामले में मोहनलाल के भाई स्वामी नगर निवासी रामकुमार ने बताया था कि 25 अक्तूबर की शाम को शव पड़ा मिला था। भाई शराब पीने का आदी था और 24 अक्तूबर की रात को सुलतान और बंटी भी घर मौजूद थे। उन्हें शक है कि उक्त आरोपियों ने वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी ने शराब पीने के दौरान हत्या की थी। आरोपी से निक्कर के नाड़े को बरामद कर लिया है जिससे हत्या की गई।
- जयपाल, डीएसपी, फतेहाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed