फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Controversy over declaring Mallad Middle School winner instead of Gilakheda, ADC arrived to investigate

गिलाखेड़ा की जगह मल्लड़ मिडल स्कूल विजेता घोषित करने पर विवाद, एडीसी जांच करने पहुंचे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jan 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Controversy over declaring Mallad Middle School winner instead of Gilakheda, ADC arrived to investigate
फतेहाबाद में जिला कमेटी स्कूलों का निरीक्षण करते हुए। - फोटो : Fatehabad
मुख्यमंत्री स्कूल सुंदरीकरण प्रतियोगिता :
विज्ञापन

गिलाखेड़ा की जगह मल्लड़ मिडल स्कूल विजेता घोषित करने पर विवाद, एडीसी जांच करने पहुंचे
ग्रामीण बोले गिलाखेड़ा मिडल स्कूल शर्ते पूरी कर रहा, मल्लड़ स्कूल में कमियां
डीसी के आदेश बाद एडीसी ने किया स्कूल का निरीक्षण, जिला परिणाम अटका
संवाद न्यूज एजेंसी
फतेहाबाद। मुख्यमंत्री स्कूल सुंदरीकण को लेकर विवाद शुरू हो गया है। खंड फतेहाबाद में मिडिल स्तर पर मल्लड़ स्कूल को विजेता घोषित किया गया है, इसको लेकर गांव गिलाखेड़ा के ग्रामीणों ने ऐतराज जताया है और कहा है कि मल्लड़ मिडिल स्कूल शर्तें पूरी नहीं करता है जबकि उनके गांव का स्कूल उससे सुंदर है और शर्तें पूरी कर रहा है। मामले की जांच को लेकर सोमवार को पूर्व संसदीय सचिव प्रहलाद सिंह गिलाखेड़ा और ग्रामीण उपायुक्त प्रदीप कुमार के पास पहुंचे। ग्रामीणों ने गांव गिलाखेड़ा के मिडिल स्कूल और गांव मल्लड़ स्कूल की वीडियो दिखाई और जांच की मांग की। उपायुक्त प्रदीप कुमार ने मामले की जांच एडीसी को सौंपी है। शाम को एडीसी अजय चौपड़ा गांव गिलाखेड़ा के स्कूल का निरीक्षण करने के लिए पहुंचे। खंड कमेटी ने एक दिन पहले ही परिणाम जारी किया था।
--
विवाद के चलते लटका जिला परिणाम, एक दिन शेष :
मुख्यमंत्री स्कूल सुंदरीकरण प्रतियोगिता के तहत खंड स्तर पर विजेता स्कूल को शिक्षा विभाग 50 हजार और जिला स्तर पर एक लाख रुपये की राशि देकर सम्मानित करता है। खंड स्तर पर सेकेंडरी और सीनियर सेकेंडरी स्कूलों का परिणाम जारी हो चुका है और जिला कमेटी निरीक्षण भी कर चुकी है। लेकिन खंड फतेहाबाद में मिडल स्कूल को लेकर विवाद के चलते जिला स्तरीय परिणाम अटक गया है। 26 जनवरी को सम्मानित किया जाना है।
विज्ञापन

---
बनगांव का प्राथमिक मॉडल संस्कृति स्कूल रहा है विजेता :
खंड फतेहाबाद में बनगांव का मॉडल सस्कृति प्राथमिक विद्यालय प्रथम रहा है। प्राइमरी स्कूल को लेकर भी दो स्कूलों ने भाग लिया था।
---
मुख्यमंत्री स्कूल सुंदरीकरण प्रतियोगिता को लेकर मिडिल स्तर पर दो ही स्कूल भाग ले रहे थे। जिसमें गिलाखेड़ा और गांव मल्लड़ का स्कूल शामिल है। खंड कमेटी ने मल्ल्ल स्कूल को विजेता घोषित कर दिया जबकि वह सभी शर्ते पूरी नहीं कर रहा है। गांव की कमेटी ने खुद मल्लड़ स्कूल जाकर देखा है जबकि गांव गिलाखेड़ा का स्कूल सभी शर्ते पूरी कर रहा है। इसको लेकर ग्रामीणों ने डीसी को शिकायत दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- बारूराम, मिडिल हेड, राजकीय मिडिल स्कूल गिलाखेड़ा
--
मैं इस बारे में कुछ नहीं कह सकता हूं। जिला शिक्षा अधिकारी इस बारे में जानकारी देंगे।
- सुरेश शर्मा, खंड शिक्षा अधिकारी
---
मिडिल स्कूल गिलाखेड़ा और मल्लड़ का निरीक्षण किया है, रिपोर्ट बनाई जा रही है। जल्द ही फाइनल रिपोर्ट तैयार कर ली जाएगी।
- अजय चौपड़ा, अतिरिक्त उपायुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed