फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Contribution of women in society cannot be forgotten: Babli

समाज में महिलाओं के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता : बबली

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 09 Mar 2022 10:59 PM IST
विज्ञापन
Contribution of women in society cannot be forgotten: Babli
टोहाना में महिलाओं को ई-रिक्शा की चाबी सौंपते मंत्री देवेंद्र सिंह बबली। - फोटो : Fatehabad
टोहाना। हरियाणा राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तत्वावधान में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर ग्रामीण विकास अभिकरण द्वारा महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के तहत टोहाना में महिला मेटों का राज्य स्तरीय सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह में मुख्यातिथि विकास एवं पंचायत मंत्री देवेंद्र सिंह बबली ने मनरेगा में उल्लेखनीय कार्य करने वाली 96 महिलाओं को सम्मानित किया।
विज्ञापन

मंत्री ने स्वयं सहायता समूह की तीन जिलों की 30 महिलाओं को ई-रिक्शा वाहन की चाबियां सौंपी। उन्होंने समारोह में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा बनाए गए उत्पादों की लगी स्टॉल का निरीक्षण किया और उन्हें स्वरोजगार के लिए प्रोत्साहित किया। बबली ने कहा कि नारी ईश्वर की सुंदर कृति है। महिलाओं का गौरवशाली इतिहास रहा है। समाज में महिलाओं के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। महिलाओं ने हर क्षेत्र में अपना परचम लहराया है। हरियाणा राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा चलाए जा रहे सारे कार्यक्रम समाज में महिलाओं की क्षमता, सम्मान और पहचान दिलाने की इसी दिशा में अग्रसर है।
विज्ञापन

इस मौके पर एसडीएम डॉ. चिनार चहल, मिशन की सीईओ रविंदर कौर, डीआरडीए सीईओ मनोज कुमार, डीएसपी बिरम सिंह, बीडीपीओ नरेंद्र कुमार, नायब तहसीलदार रमेश कुमार, एनआरएलएम के डीएफएम सतबीर सिंह, एबीपीओ अरूण कुमार, राकेश, अमित मेडल, ओमप्रकाश गोयल, तरसेम गोयल, मोंटू अरोड़ा, अवनीश वालिया, पंकज बंसल, अंशु ग्रोवर, राजू चितैण, अमरपाल शर्मा सहित काफी संख्या में महिलाएं मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश में 49 हजार 616 समूह कर रहे काम
मंत्री बबली ने कहा कि हरियाणा राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा चलाई रही दीनदयाल अंत्योदय राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन स्कीम महिलाओं के शक्तिकरण की एक अनूठी पहल है। इस स्कीम के अंतर्गत महिलाएं स्वयं सहायता समूह (सेल्फ हेल्प ग्रुप) में जुड़कर केवल अपना ही नहीं अपितु अपने पूरे परिवार का उत्थान कर रही है। प्रदेश में 5 लाख 25 हजार 120 परिवारों को 49 हजार 616 समूहों में जोड़ा जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed