{"_id":"67b0e082c01144014b0606c4","slug":"contractors-bills-and-payment-records-called-for-fatehabad-news-c-127-1-shsr1020-129406-2025-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: ठेकेदार के बिल और अदायगी का रिकॉर्ड तलब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: ठेकेदार के बिल और अदायगी का रिकॉर्ड तलब
Sun, 16 Feb 2025 12:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Sun, 16 Feb 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
रतिया। शहर में डोर टू डोर कचरा उठान ठेकेदार की कार्य प्रणाली को लेकर दो दिन पहले सीएम फ्लाइंग ने नगर पालिका में छापा मारा था। थी। मामले में अब सीएम फ्लाइंग के अधिकारियों ने ठेकेदार के बिल और अदायगी करने का पूरे साल का रिकॉर्ड तलब कर लिया है।
ऐसे में सीएम फ्लाइंग के निर्देश के बाद नगर पालिका कार्यालय डोर टू डोर के कचार उठान ठेकेदार का पूरे साल का रिकॉर्ड तैयार करने में जुट गया है। बता दें कि रतिया शहर के लोगों द्वारा डोर टू डोर कचरा उठान ठेकेदार द्वारा शहर में समय पर कचरा न उठाने को लेकर रतिया नगर पालिका के समक्ष धरना देने की चेतावनी दी गई थी। जिसके बाद सीएम फ्लाइंग दो दिन पहले रतिया नगर पालिका में छापा मारा था। इस दौरान जब अधिकारियों ने डोर टू डोर कचरा उठान के कर्मचारियों की जांच की तो उसमें से 7 गैर हाजिर पाए गए थे।
बताया जा रहा है कि नगर पालिका अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि ठेकेदार का अब तक कितना बिल बनाया गया है और कितनी अदायगी की गई है, उसका भी पूरा रिकॉर्ड उपलब्ध करवाया जाए। ठेकेदार के कार्य को लेकर अब तक नगर पालिका द्वारा कोई नोटिस जारी किया गया है या नहीं अथवा कोई जुर्माना लगाया गया है उसके बारे में भी पूरी डिटेल अधिकारियों द्वारा मांगी गई है। सीएम फ्लाइंग के अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि टेंडर का कुछ रिकॉर्ड तो दे दिया गया था बाकी अभी तक नहीं दिया गया है।