{"_id":"670ac6199d63758276054c64","slug":"contractors-and-workers-of-bio-energy-plant-blocked-jakhal-bhuna-road-fatehabad-news-c-127-1-shsr1016-123616-2024-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: बायो एनर्जी प्लांट के ठेकेदार-कर्मियों ने जाखल-भूना रोड पर लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: बायो एनर्जी प्लांट के ठेकेदार-कर्मियों ने जाखल-भूना रोड पर लगाया जाम
Sun, 13 Oct 2024 12:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Sun, 13 Oct 2024 12:25 AM IST
विज्ञापन
जाखल-भूना मार्ग पर जाम लगाते ठेकेदार व उसके कर्मचारी।
भूना। पराली की गांठों से भरी हुई ट्रैक्टर-ट्राली का चालान किए जाने से गुस्साए बायो एनर्जी प्लांट के ठेकेदार और उनके कर्मचारियों ने शनिवार देर शाम को जाखल-भूना रोड जाम कर दिया। पुलिस ने रास्ता अवरुद्ध करने के मामले में दो ट्रैक्टर ट्रॉली चालकों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है।
इस कारण उक्त लोग भड़क गए। शनिवार देर शाम को पराली की गांठें लाने वाले यंत्र सड़क के बीचोंबीच खड़े कर दिए गए। इस कारण सड़क के दोनों दिशाओं में वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गई।
सूचना मिलते ही थाना अध्यक्ष दिनेश कुमार दलबल सहित मौके पर पहुंचे और जाम लगा रहे लोगों को समझाने का प्रयास किया। वहीं, पगड़ी संभाल जट्टा किसान संगठन के नेताओं ने भी जाम लगाने वालों को समर्थन दिया। जाखल एरिया के किसान नेता सरदार आत्मा सिंह, सतवीर सिंधू, कृष्ण कुमार, राजेंद्र सिंह, अनिल कुमार आदि ने बताया कि किसानों के खेतों से पराली की गांठों को लाकर शुगर मिल के पास खाली जगह में जमा कर रहे हैं। मगर पुलिस ने शनिवार को दो ट्रैक्टर-ट्राली को पकड़कर रास्ता जाम करने के नाम पर एफआईआर दर्ज कर दी।
विज्ञापन
पुलिस ने ट्रैक्टर चालक को तर्क दिया कि पराली की गांठें ट्राली से बाहर काफी मात्रा में निकालने के कारण पूरा रोड अवरुद्ध हो जाता है, जिससे वाहनों के दुर्घटनाग्रस्त होने का भी खतरा होता है। साथ-साथ रोड पर बड़े वाहनों को साइड नहीं मिलती और जाम की स्थिति बनी रहती है। पुलिस द्वारा दर्ज किए गए मुकदमे खारिज करने की मांग को लेकर पराली की गांठों का स्टॉक करने वाले ठेकेदार व उनके कर्मचारियों ने जाखल-भूना पर पराली के गांठों से भरी हुई ट्रालियां खड़ी करके सड़क जाम करके विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। इस कारण करीब आधा घंटा तक यातायात व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित रही और लोग परेशान होते रहे।
पगड़ी संभाल जट्टा किसान संगठन के ब्लॉक प्रधान कमल सिंह बराड़ ने बताया कि डीसी ने पराली की गांठों की ट्रॉलियों के चालान नहीं करने का आश्वासन दिया था। मगर भूना पुलिस ने शनिवार को गांठों से भरी हुई दो ट्रैक्टर ट्रॉली चालक पर केस दर्ज कर दिए गए हैं। पराली की गांठ किसानों के खेत से आ रही है और धान के खेत में बचे हुए अवशेषों को आग नहीं लग रही है, इसलिए मुकदमे दर्ज नहीं होने चाहिए।
शनिवार देर शाम को जाखल-भूना रोड पर जाम की सूचना मिली थी। पराली की गांठों से भरी हुई दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के चालान काटे गए थे, जिनकी वजह से पूरी सड़क ब्लॉक हो रही थी। इसलिए विरोध कर रहे लोगों को समझा कर आधे घंटे बाद जाम हटवा दिया गया। उपरोक्त लोग मुकदमा खारिज करने की मांग कर रहे थे, मामले के बारे में उच्च अधिकारियों के संज्ञान में दे दिया है।
-जगदीश कुमार, डीएसपी, भूना।