{"_id":"5e1a1a888ebc3e8805379e86","slug":"contractor-disappears-leaving-work-incomplete-renovation-of-three-parks-stuck-fatehabad-fatehabad-news-rtk5368208123","type":"story","status":"publish","title_hn":"काम अधूरा छोड़कर ठेकेदार गायब, तीन पार्कों का जीर्णोद्धार अटका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काम अधूरा छोड़कर ठेकेदार गायब, तीन पार्कों का जीर्णोद्धार अटका
विज्ञापन
पार्क के अंदर फैली गंदगी और खुली हुई पानी की टंकी।
- फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। नगर परिषद ने सैन समाज को सम्मान देने के उद्देश्य से एमएम कॉलेज मोड़ पर तीन छोटे-छोटे पार्कों का निर्माण करवाया था, लेकिन पार्क का सुंदरीकरण करने वाला ठेकेदार काम को बीच में छोड़कर गायब है। ऐसे में रखरखाव के अभाव के चलते इन तीनों पार्कों की दुर्गति हो रही है। इन पार्कों की बदतर हालात के चलते शहरभर के सैन समाज के लोगों में गुस्सा है। समाज के प्रधान व अन्य पदाधिकारियों ने नगर परिषद अधिकारियों व प्रधान से आह्वान किया है कि जल्द से जल्द इन पार्कों के सुंदरीकरण का कार्य पूरा करवाएं।
ट्रैफिक व्यवस्था संभालने को एक पार्क के तीन टुकड़े किए
जीटी रोड पर एमएम कॉलेज के मोड़ पर जिला प्रशासन ने एक बड़े पार्क के तीन टुकड़े कर तीन छोटे छोटे पार्क बना दिए। दरअसल ये मोड़ शहर के सबसे बड़े दुर्घटना आशंकित मोड़ के रूप में कुख्यात था। इसके बाद जिला प्रशासन ने पार्क को तीन भागों में बांट दिया और शहर के मेन रोड पर अंदर और बाहर जाने के लिए अलग-अलग व्यवस्था कर दी। नप प्रशासन द्वारा इसके बाद इन पार्कों को बेहतरीन ढंग से सजाने-संवारने की बात कही थी।
पार्कों के अंदर सफाई व्यवस्था का भी बुरा हाल
सैन समाज के पार्कों में सुंदरीकरण का काम शुरू भी हुआ, लेकिन पिछले दो माह से अधूरा पड़ा है। ठेकेदार ने पार्कों के चहारदीवारी पर मार्बल पत्थर तो चिपका दिया है, लेकिन पार्क की ग्रिल अभी तक गायब है। इतना ही नहीं पार्कों के अंदर सफाई व्यवस्था का भी बुरा हाल है। ठेकेदार द्वारा काम बीच में छोड़ने से मार्बल के टुकड़े पार्क के अंदर बिखरे पड़े हैं। इसके अलावा पार्क के अंदर एक खुली पानी की टंकी भी ऐसे ही छोड़ दी है जो बीमारियों का कारण बन सकती है।
विज्ञापन
सैन समाज के सदस्यों में रोष, पार्कों के जल्द सुंदरीकरण की उठाई मांग
‘जब इन पार्कों का सुंदरीकरण शुरू हुआ था, तब बहुत खुशी थी, लेकिन इस तरह से अचानक काम बंद करने से सैन समाज के लोगों में काफी रोष है। कई बार नगर परिषद अधिकारियों से मिलकर इस समस्या को रखा है उनके सामने, लेकिन अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुई। अगर जल्द इन पार्कों का सुंदरीकरण शुरू नहीं किया गया तो बड़ा आंदोलन करने से भी नहीं झिझकेंगे।’
सुरेश सैन, अध्यक्ष, सैन समाज एसोसिएशन फतेहाबाद।
‘इन पार्कों के साथ हमारे समाज का सम्मान जुड़ा हुआ है। लेकिन इस तरह पार्कों का काम बीच में रोक देने से समाज की भावनाओं को भी ठेस पहुंची है। नगर परिषद प्रशासन को चाहिए कि ऐसे ठेकेदार पर कार्रवाई करें और सैन समाज पार्कों का सुंदरीकरण दोबारा शुरू करवाए।’
सोमनाथ, सदस्य, सैन समाज एसोसिएशन।
‘पहले तो समाज को एक पूरा पार्क मिलना चाहिए था, लेकिन समाज हित के चलते एमएम कालेज मोड पर तीन छोटे-छोटे पार्क मिले तो भी समाज ने उसे स्वीकार किया, लेकिन अब ऐसी नजरअंदाजी तो बर्दाश्त करने लायक नहीं है। दो माह से अधिक समय हो गया, लेकिन पार्कों का काम अधूरा छोड़ दिया गया है।’
अनिल कुमार, सदस्य, सैन समाज एसोसिएशन।
‘इन पार्कों के साथ हमारी भावनाएं भी जुड़ी हुई हैं। ऐसे में नगर परिषद प्रशासन को चाहिए कि इन पार्कों का निर्माण कार्य पूरा करवाए ताकि समाज की भावनाएं आहत ना हों।’
अजय ठाकुर, सदस्य, सैन समाज एसोसिएशन।
‘ठेकेदार ने पेमेंट रूकने के चलते काम रोका था। जल्द ही उसे सैन समाज के पार्कों का सौंदर्यकरण पूरा करने का निर्देश दिया जाएगा।’
सुखविंद्र धुडिया, कनिष्ठ अभियंता, नगर परिषद फतेहाबाद।
‘सैन समाज हमारे लिए पूरी तरह सम्मानीय है। सैन समाज पार्कों के सुंदरीकरण को जल्द ही पूरा करवाएंगे और इसमें देरी के लिए जो भी ठेेकेदार जिम्मेदार होगा, अगर उसने समय रहते काम पूरा नहीं किया तो उसके खिलाफ कार्रवाई भी करेंगे।’
दर्शन नागपाल, नप अध्यक्ष, फतेहाबाद।