फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Contractor accused ME of demanding bribe, DMC ordered investigation

Fatehabad News: ठेकेदार ने एमई पर रिश्वत मांगने का लगाया आरोप, डीएमसी ने जांच के दिए आदेश

Sat, 09 Nov 2024 12:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sat, 09 Nov 2024 12:17 AM IST
विज्ञापन
Contractor accused ME of demanding bribe, DMC ordered investigation
भूना। नगरपालिका भूना के एमई पर ठेकेदार ने गलियों का वर्क अलॉट करने के नाम पर एक लाख 60 हजार रुपये रिश्वत मांगने का आरोप लगाया है। इसकी शिकायत ठेकेदार ने जिला नगर आयुक्त संजय बिश्नोई को दी।
विज्ञापन

शिकायत के बाद डीएमसी ने पालिका अभियंता नरेंद्र सिंह पंवार को नोटिस देकर जवाब तलब किया है। हालांकि, पालिका अभियंता ने ठेकेदार के आरोपों को सिरे से खारिज किया है और गलत तरीके से लाखों रुपये के टेंडर का वर्क अलाॅट करवाने की साजिश करार दिया। उकलाना के ठेकेदार अरुण ने डीएमसी को दी शिकायत में आरोप लगाया है कि उसने नगरपालिका भूना में वार्ड 5 में 22 लाख रुपये की लागत से बनने वाली गलियों का टेंडर भरा था।
विज्ञापन

यह टेंडर उनकी एजेंसी उकलाना सहकारी समिति के नाम छूट गया, परंतु उन्हें वर्क अलाॅट नहीं किया गया। ठेकेदार ने बताया कि जब पालिका अभियंता से वर्क अलाॅट करने के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा कि इसके लिए एक लाख 60 हजार रुपये देने पड़ेंगे। बार-बार एमई से संपर्क करने के बावजूद उनकी एजेंसी के नाम वर्क अलाॅट नहीं हुआ। ठेकेदार ने कहा कि कमीशन नहीं देने की वजह से उन्हें परेशान किया गया।डीएमसी ने ठेकेदार की शिकायत पर संज्ञान लेते हुए पालिका अभियंता को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, पालिका अभियंता नरेंद्र पंवार ने बताया कि ठेकेदार ने रिश्वत का झूठा आरोप लगाकर उनकी छवि को धूमिल किया है जबकि गालियों के टेंडर से संबंधित अभी कोई भी प्रक्रिया पूर्ण नहीं हुई है और किसी भी व्यक्ति को कोई भी वर्क अलाॅट नहीं किया गया। ठेकेदार अधिकारियों व कर्मचारियों पर झूठे आरोप लगाकर वर्क अलाॅट के लिए दबाव बना रहा है। वह किसी भी कीमत पर ठेकेदार की झूठी कहानी के आगे नहीं झुकेंगे।

पंवार ने कहा कि वह तबीयत खराब होने की वजह से शुक्रवार को कार्यालय से बाहर थे। इसका जवाब डीएमसी को देकर पूरे घटनाक्रम से अवगत करवाया जाएगा। इस संबंध में डीएमसी संजय बिश्नोई ने बताया कि ठेकेदार ने शिकायत दी है, जिसकी जांच के लिए एमई को तलब किया गया है। अगर सच्चाई पाई गई तो विभागीय कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed