फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Contaminated water is accumulated on the road, residents of Ashok Nagar are facing problems since last six months

Fatehabad News: दूषित पानी सड़क पर जमा, छह माह से परेशान हो रहे अशोक नगर निवासी

Wed, 25 Dec 2024 02:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Wed, 25 Dec 2024 02:10 AM IST
विज्ञापन
Contaminated water is accumulated on the road, residents of Ashok Nagar are facing problems since last six months
फतेहाबाद के अशोक नगर से भूना की ओर जाने वाली सड़क पर भरा सीवरेज का पानी। संवाद
फतेहाबाद। अशोक नगर से भूना की ओर जाने वाली सड़क पर काफी समय से सीवरेज व्यवस्था ठप पड़ी है। इस कारण इस क्षेत्र के निवासियों को नरकीय जीवन जीने को मजबूर होना पड़ रहा है।
विज्ञापन


क्षेत्रवासी काफी बार इस समस्या के समाधान को लेकर जनस्वास्थ्य विभाग को इसकी शिकायत दर्ज करवा चुके है, लेकिन समाधान नहीं हुआ। लोगों के अनुसार कई बार कर्मचारी आते हैं लेकिन समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो रहा है। जिस कारण पूरी सड़क व कुछ गलियों में सीवरेज का पानी जमा रहता है।
विज्ञापन


लोगों का कहना है कि इस पानी से उठने वाली बदबू के कारण उनका घरों में रहना मुहाल हो गया है। राजन, कमलेश, दिनेश, ममता, ओमप्रकाश, मदन आदि ने बताया कि पार्षद बच्चे भी बाहर नहीं खेलने जा पा रहे हैं। अगर जल्द ही इस समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


करीब 6 महीने से नहीं हो रहा समाधान :
लोगों ने बताया कि करीब 6 महीने से वे इस समस्या से जूझ रहे हैं। जब पहली बार ऐसी समस्या आई तब विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों ने इस ओर ध्यान नहीं दिया। इसके बाद यह समस्या बढ़ती गई। इसके बाद अधिकारियों ने इस ओर ध्यान दिया। करीब एक सप्ताह पहले मेन लाइन की खोदाई कर सफाई की गई। जिसके बाद सोमवार से फिर से वही हालात हो गए। अशोक नगर की कई गलियों का गंदा पानी पूरी सड़क पर फैल गया है। जिस कारण लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है।
रोजाना परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गलियों में सीवरेज का पानी बहता रहता है, काफी बार शिकायत दर्ज करवा चुके हैं। कर्मचारी आते हैं। कुछ देर के लिए सफाई हो जाती है। लेकिन उसके बाद हालात पहले जैसे हो जाते हैं।

- कमलेश, निवासी अशोक नगर।

----------

जब से ये समस्या आई है। तब से गली से पैदल भी गुजरना मुश्किल हो गया है। बच्चे काफी समय से घर से बाहर भी नहीं निकल पा रहे हैं। गंदगी होने से काफी बार लोग बीमार भी हो चुके हैं। प्रशासन को इस ओर ध्यान देना चाहिए।

- विरोदी, निवासी अशोक नगर।

------------

काफी बार जनस्वास्थ्य विभाग को इसकी शिकायत दर्ज करवा चुके हैं, लेकिन समाधान नहीं हो रहा। जल्द ही इसका समाधान नहीं हुआ तो क्षेत्रवासी जल्द ही इसको लेकर कोई बढ़ा फैसला ले सकते हैं।


- राजन, निवासी अशोक नगर।

-----------

अशोक नगर को भूना रोड से जोड़ने वाली मुख्य सड़क है। काफी लोग इस सड़क का इस्तेमाल करते है। लोगों अपने वाहनों से भी इस सड़क का इस्तेमाल नहीं कर पा रहे है। सड़क पर काफी समय सीवरेज का गंदा पानी जमा रहता है।

- मदन, निवासी अशोक नगर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed