{"_id":"69cabe5dd716331f3c002c1c","slug":"consumers-create-ruckus-over-gas-booking-messages-fatehabad-news-c-127-1-ftb1011-151126-2026-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: गैस बुकिंग के मैसेज पर उपभोक्ताओं का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: गैस बुकिंग के मैसेज पर उपभोक्ताओं का हंगामा
Mon, 30 Mar 2026 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Mon, 30 Mar 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
रतिया। क्षेत्र में गैस उपभोक्ताओं की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सोमवार को भारत गैस एजेंसी पर उस समय स्थिति तनावपूर्ण हो गई, जब दर्जनों उपभोक्ताओं ने एजेंसी संचालक के खिलाफ रोष जताया। उपभोक्ताओं का आरोप है कि उनके मोबाइल पर सिलिंडर डिलीवर होने के मैसेज आ रहे हैं लेकिन हकीकत में उन्हें खाली सिलिंडर के बदले भरा हुआ सिलिंडर नहीं मिल रहा है।
एजेंसी पहुंचे उपभोक्ता बलजीत, काका सरदाना और सुरेंद्र सहित अन्य लोगों ने बताया कि वे नियमानुसार 25 दिन की अवधि पूरी होने के बाद सिलेंडर बुक करवा रहे हैं। उनके पास बुकिंग कंफर्मेशन और डिलीवरी के मैसेज भी प्राप्त हो रहे हैं, लेकिन जब वे सिलिंडर लेने एजेंसी पहुंचते हैं तो उन्हें खाली हाथ लौटा दिया जाता है।
गैस एजेंसी प्रबंधक राम निवास ने स्वीकार किया कि कुछ उपभोक्ताओं को इस तरह के गलत मैसेज जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मार्च महीना क्लोजिंग का समय होने के कारण सॉफ्टवेयर और सर्वर में तकनीकी दिक्कतें आ रही हैं जिसके चलते कंप्यूटर सिस्टम में बुकिंग दर्ज न होने के बावजूद ऑटो-जेनरेटेड मैसेज उपभोक्ताओं के पास पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
प्रबंधक ने आश्वासन दिया कि इस समस्या को उच्च अधिकारियों के संज्ञान में ला दिया गया है और अगले दो से तीन दिनों में इसे ठीक कर लिया जाएगा। उन्होंने दावा किया कि जिन उपभोक्ताओं की बुकिंग सिस्टम में दर्ज है। उन्हें प्राथमिकता के आधार पर सिलिंडर दिए जा रहे हैं।