फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Construction work of National Highway 148B started

Fatehabad News: नेशनल हाईवे 148बी का निर्माण कार्य का हुआ शुभारंभ

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jan 2024 10:48 PM IST
विज्ञापन
Construction work of National Highway 148B started
नेश्नल हाइवे निर्माण का शुभारंभ करते पंचायत मंत्री
टोहाना। सुरेवाला चौक से पंजाब बॉर्डर तक बनने वाले नेशनल हाईवे 148बी का निर्माण कार्य वीरवार को शुरू हो गया है। इसके निर्माण पर 149 करोड़ रुपये की लागत आएगी। विकास एवं पंचायत मंत्री देवेंद्र सिंह बबली ने टोहाना के चंडीगढ़ रोड पर स्वयं जेसीबी चलाकर इसका निर्माण शुरू करवाया। इस नेशनल हाईवे को सात मीटर से बढ़ाकर दस मीटर तक चौड़ा किया जाएगा।
विज्ञापन

बबली ने कहा कि सड़कों पर लोगों का आवागमन सुगम हो और ट्रैफिक अपनी निर्बाध गति से आगे बढ़े, इसके लिए विभिन्न परियोजनाओं का धरातल पर क्रियान्वयन जारी है। सड़कों का जाल बिछाकर शहरों और गांवों का चहुंमुखी विकास करवाया जा रहा है। इस सड़क मार्ग में शहर के बीच में डिवाइडर बनाकर इसे सुंदर रूप दिया जाएगा। इसके अलावा मंत्री ने गांव डांगरा, ललोदा, ढाणी भोजराज में भी विभिन्न विकास कार्यों का उद्घाटन किया। पंचायत मंत्री ने कहा कि टोहाना क्षेत्र विकास के मामले में अग्रणी है। क्षेत्र में करोड़ों रुपये के प्रोजेक्ट हैं, जिन पर या तो काम पूरा हो चुका है या कार्य अभी प्रगति पर है। इस मौके पर नगर परिषद चेयरमैन नरेश बंसल, डॉ. शिव सचदेवा, प्रवीन चौधरी, कृष्ण गोयल, जोनी मेहता, विकास सहित कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
विज्ञापन

15 जनवरी को मेडिकल कॉलेज को लेकर होगी बैठक

पंचायत मंत्री देवेंद्र सिंह बबली ने कहा कि गांव रसूलपुर में बनने वाले मेडिकल कॉलेज की टेंडर प्रक्रिया को लेकर 15 जनवरी को चंडीगढ़ में बैठक होगी। इसके बाद लोकसभा चुनाव से पहले मेडिकल कॉलेज का भूमि पूजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि टोहाना की 30 साल पुरानी मांगों में शामिल 100 बेड का नया अस्पताल, आधुनिक बस स्टैंड के निर्माण कार्य शुरू हो चुके हैं। 15 साल पुरानी टोहाना की बहुप्रतीक्षित मांग एनएच-148बी का निर्माण कार्य होने के बाद लोगों को राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि जल्द ही रसूलपुर में बनने वाले मेडिकल कॉलेज के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed