फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Construction work of Mahila College Road started

Fatehabad News: महिला कॉलेज रोड का निर्माण कार्य हुआ शुरू

Sun, 16 Mar 2025 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sun, 16 Mar 2025 11:33 PM IST
विज्ञापन
Construction work of Mahila College Road started
रतिया महिला कॉलेज को जाने वाले रोड का निर्माण कार्य शुरू करते हुए ठेकेदार के कर्मचारी : संवाद
रतिया। फतेहाबाद रोड से लेकर जाखनदादी गांव में महिला कॉलेज को लेकर जाने वाले रोड का निर्माण कार्य लोक निर्माण विभाग ने शुरू कर दिया है। विभाग इस सड़क को इंटरलॉक के बजाय तारकोल व बजरी से बनवा रहा है।
विज्ञापन


गांव जाखनदादी में महिला कॉलेज बना हुआ है। जिसमें क्षेत्र की हजारों छात्राएं शिक्षा ग्रहण करने के लिए आती हैं। 20 साल पहले फतेहाबाद रोड पर तहसील कार्यालय के सामने से कॉलेज तक करीबन दो किलोमीटर लंबा रोड विभाग द्वारा बनाया गया था। पहले यह रोड तारकोल और बजरी का बना था। गत वर्ष जब रोड को नया बनाने का टेंडर दिया गया तो ठेकेदार ने तारकोल व बजरी के बजाय इंटरलॉक टाइल से रोड का निर्माण कार्य शुरू कर दिया था।
विज्ञापन


जिसको लेकर ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए काम रुकवा दिया था। ग्रामीणों का कहना था कि एक निजी टाइल फैक्ट्री को फायदा पहुंचाने के लिए इंटरलॉक टाइल से रोड का निर्माण कार्य करवाया जा रहा है जबकि इस रोड पर कई राइस मील व अन्य फैक्ट्री अभी बनी हुई है। जिस कारण इंटरलॉक रोड जल्दी टूट जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


-

सासंद सैलजा भी उठा चुकी मुद्दा

रोड निर्माण की मांग को लेकर सांसद कुमारी सैलजा भी मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर जल्द रोड निर्माण कार्य शुरू करवाने की मांग की गई थी। अब लोक निर्माण विभाग ने कॉलेज रोड का निर्माण कार्य शुरू करवा दिया है। अब यह रोड ग्रामीणों की मांग के अनुसार तारकोल और बजरी से ही बनाया जाएगा।


-

महिला कॉलेज को जाने वाला रोड का निर्माण कार्य शुरू करवा दिया गया है। यह ग्रामीणों की मांग के अनुसार तारकोल और बजरी से ही बनाया जाएगा इसके लिए विभाग ने मुख्यालय से विशेष रूप से मंजूरी भी ली गई है।

संदीप सचदेवा, उपमंडल अधिकारी, लोक निर्माण विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed