फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Construction work of boosting station started in Baijalpur in the presence of heavy force

Fatehabad News: बैजलपुर में बूस्टिंग स्टेशन का निर्माण कार्य भारी फोर्स की मौजूदगी में शुरू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 14 Mar 2023 11:47 PM IST
विज्ञापन
Construction work of boosting station started in Baijalpur in the presence of heavy force
बैजलपुर में पूर्व सरपंच के बेटे के घर के आगे बूस्टिंग स्टेशन निर्माण कार्य का विरोध करते पूर्व
भूना। गांव बैजलपुर में विवादित बूस्टिंग स्टेशन के निर्माण को लेकर मंगलवार को भारी पुलिस फोर्स की मौजूदगी में जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने काम शुरू करवाया। शुरुआती दौर में माहौल तनावपूर्ण हो गया और उसे पुलिस ने मौके पर संभाल लिया जबकि मौके पर तमाशबीन लोगों की संख्या बढ़ती देख पुलिस ने उन्हें तितर-बितर कर दिया।
विज्ञापन

जन स्वास्थ्य विभाग के उपमंडल अधिकारी मोहित शर्मा के नेतृत्व में दर्जनों मजदूरों एवं निर्माण यंत्रों की मदद से बूस्टिंग स्टेशन की चहारदीवारी की खोदाई शुरू की गई। ड्यूटी मजिस्ट्रेट एवं नायब तहसीलदार रणबीर सिंह धानिया की मौजूदगी में भारी पुलिस फोर्स मौके पर तैनात थी। बूस्टिंग स्टेशन की चहारदीवारी के लिए जेसीबी मशीन द्वारा खोदाई के शुरुआती दौर में पूर्व सरपंच प्रताप सिंह के समर्थकों ने विरोध करना शुरू कर दिया। मगर हंगामा देख थाना अध्यक्ष अनूप कुमार ने मोर्चा संभाल लिया और लोगों को शांति बनाए रखने के लिए दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन

एसडीओ मोहित शर्मा व जेई संदीप बल्हारा ने बूस्टिंग स्टेशन के लिए निर्माण कार्य शुरू करवा दिया। बता दें कि पिछले कई दिनों से बूस्टिंग स्टेशन निर्माण को लेकर विवाद चल रहा था। मौजूदा सरपंच हेमंत बैजलपुरिया शामलात भूमि के खसरा नंबर 863 पर बूस्टिंग स्टेशन बनाए जाने पर अडिग थे। जबकि पूर्व सरपंच प्रताप सिंह खसरा नंबर 1428 में पूर्व टेंडर लगा होने का हवाला देकर विरोध कर रहे थे। इसी को चलते पूर्व सरपंच का मामला कोर्ट में भी विचाराधीन है। सरपंच हेमंत बैजलपुरिया ने बताया कि ग्राम पंचायत की शामलाती करीब 8 मरला जमीन पर बूस्टिंग स्टेशन बनाया जाना है। जो पूर्व सरपंच के घर के आगे पंचायत की जमीन बिल्कुल खाली पड़ी हुई थी। जिस पर प्रस्ताव डालकर निर्माण कार्य शुरू करने की शुरुआत की तो उपरोक्त लोगों ने विरोध कर दिया। क्योंकि पंचायत की जमीन पर गोबर खाद व अन्य संसाधनों में पूर्व सरपंच का परिवार इस्तेमाल कर रहा था परंतु अब पंचायत ने उक्त शामलात जमीन बूस्टिंग स्टेशन के लिए दिए जाने पर वह बौखला गए। अगर वे निर्माण कार्य में अड़चन डालेंगे तो उनके खिलाफ पंचायती फंड का दुरुपयोग किए जाने के मामले की भी कार्रवाई की जाएगी। पूर्व सरपंच ने याचिका में आरोप लगाया है कि मौजूदा सरपंच चुनावी रंजिश के चलते उसके बेटे राय सिंह के घर का मुख्य गेट बंद करने पर तुला हुआ है जबकि बूस्टिंग स्टेशन दूसरी जगह पर बनाया जाना प्रस्तावित है। पूर्व सरपंच प्रताप शर्मा व पूर्व सरपंच बिमला देवी ने बताया कि वर्ष 2020 में सरपंच राजकुमार के कार्यकाल के दौरान शामलात भूमि के खसरा नंबर 863 पर बूस्टिंग स्टेशन का निर्माण करने के लिए टेंडर लगाया गया था। परंतु चुनाव में हम वर्तमान सरपंच के सामने मैदान में थे। इसलिए चुनावी रंजिश के चलते खसरा नंबर 863 की बजाय खसरा नंबर 1428 पर बूस्टिंग स्टेशन बनाने के लिए सरपंच हेमंत सिंह अधिकारियों पर दबाव बना रहा है। जबकि खसरा नंबर 863 की जमीन खाली पड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैजलपुर गांव में बूस्टिंग स्टेशन का मंगलवार को ड्यूटी मजिस्ट्रेट व पुलिस सुरक्षा के बीच पोस्टिंग स्टेशन का निर्माण कार्य खसरा नंबर 863 में शुरू कर दिया गया है इसलिए अब बैजलपुर में जलघर व बूस्टिंग स्टेशन बनने के बाद हर घर में प्रति व्यक्ति 70 लीटर पानी प्रतिदिन मिलेगा।
-मोहित कुमार शर्मा एसडीओ,जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग फतेहाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed