फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Construction without passing the map in the city, notice to 10 owners

शहर में बिना नक्शा पास करवाए निर्माण, 10 मालिकों को नोटिस

Fri, 23 Apr 2021 11:01 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 23 Apr 2021 11:01 PM IST
विज्ञापन
Construction without passing the map in the city, notice to 10 owners
फतेहाबाद शहर का दृश्य। - फोटो : Fatehabad
नगर परिषद ने बिना नक्शा पास करवाए बिल्डिंगों को निर्माण करने वालों पर सख्ती करते हुए सर्वे करवाकर नोटिस जारी किया है। 10 निर्माणाधीन बिल्डिंगों के मालिकों को नगर परिषद ने नोटिस जारी किया है। सात दिन के अंदर नोटिस का जवाब न देने पर नप अगली कार्रवाई करेगा। मामले को कोर्ट में भी ले जाया जा सकता है।
विज्ञापन

शहर में बिना नक्शा पास करवाए बिल्डिंगों के निर्माण को लेकर नप को शिकायतें मिल रही थी। नप ने नक्शा ब्रांच की टीम से शहर के खैरातीखेड़ा रोड, बीघड़ रोड, चार मरला कॉलोनी, जगजीवपुरा मोहल्ला का सर्वे करवाया। यहां पर 10 निर्माण ऐसे मिले, जिनके नक्शे पास नहीं करवाए गए थे। नप इनके मालिकों को नोटिस जारी करके जवाब मांगा है। शहर के कई हिस्सों में बिल्डिंग का नक्शा पास करवाए बिना बेसमेंट से लेकर कई मंजिलों तक निर्माण किया जा रहा है। शहर के चार मरला कॉलोनी में कई कामर्शियल बिल्डिंगों का निर्माण हो रहा है। इसके अलावा पॉश इलाकों में कई-कई मंजिल कोठी बिना नक्शा पास करवाए बनाई जा रही है।
विज्ञापन

नगर परिषद ने इन्हें जारी किया नोटिस
नप ने सर्वे के बाद खैरातीखेड़ा रोड पर शंकर साहू, सुरजीत सिंह, भारतभूषण, बीघड़ रोड पर महेंद्र सिंह, चार मरला कॉलोनी में हनी सिंह, जगजीवनपुरा में शंकरलाल, राजबीर, कन्हैया, नरेंद्र और गौरव को बिना नक्शा पास करवाए निर्माण करने पर नोटिस जारी किया गया है। नोटिस के साथ निर्माण की फोटो भी भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन नोटिस के बाद कोर्ट में जाएगा मामला
नप अधिकारियों का कहना है कि पहला नोटिस देकर सात दिन दिन में जवाब मांगा गया है। अगर जवाब नहीं आता है तो पांच दिन का नोटिस दिया जाएगा फिर भी कोई जवाब नहीं आता है तो तीन दिन का नोटिस दिया जाएगा। इसके बाद मामला कोर्ट में डाला जाएगा।

कोटठ
नगर परिषद की टीम ने शहर का सर्वे किया था। सर्वे के दौरान पाया गया कि कई जगह पर बिना नक्शा पास करवाए निर्माण होता मिला है। संबंधित निर्माण की फोटो ली गई है और उनके मालिकों को नोटिस जारी किया गया है। सात दिन के अंदर नोटिस का जवाब नहीं देते है तो कार्रवाई की जाएगी।
- अमित कौशिक, कार्यकारी अभियंता, नगर परिषद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed