फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Construction of toilets started at many places in the city

Fatehabad News: रतिया चुंगी, ऑटो मार्केट शौचालय का निर्माण शुरू

Sun, 08 Jun 2025 10:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sun, 08 Jun 2025 10:45 PM IST
विज्ञापन
Construction of toilets started at many places in the city
शहर के रतिया चुंगी पर शुरू हुआ शौचालय का निर्माण। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फतेहाबाद। शहर के रतिया चुंगी, ऑटो मार्केट में जर्जर शौचालयों को फिर से बनाने का काम शुरू हो चुका है। इनका निर्माण होने से राहगीरों व स्थानीय दुकानदारों को सुविधा मिलेगी।
रतिया चुंगी पर पिछले पांच साल से जर्जर घोषित शौचालय का निर्माण कार्य शुरू हो चुका है। वहीं ऑटो मार्केट के जर्जर घोषित शौचालय का काम भी जल्द शुरू होगा। शहर के विभिन्न हिस्सों में सार्वजनिक शौचालयों की कमी लंबे समय से महसूस की जा रही थी। इस शौचालय को पांच साल पहले जर्जर घोषित कर दिया गया था। जिससे लोगों की परेशानी बढ़ गई थी।
विज्ञापन

शौचालय के जर्जर घोषित करने के बाद वहां पर कोई व्यवस्था नहीं थी। जिस कारण बस में सफर करने वाले यात्रियों व दुकानदार को काफी परेशानी होती थी। अब शौचालय का काम शुरू होने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली है। नगर परिषद की ओर से एजेंसी को वर्क ऑर्डर जारी करने के बाद यह काम शुरू हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
महिलाओं काे होती है सबसे ज्यादा परेशानी

रतिया चुंगी पर शौचालय की व्यवस्था नहीं होने के कारण सबसे ज्यादा दिक्कत महिलाओं को होती है। जिस कारण रतिया चुंगी पर स्थित दुकानों पर काम का भी प्रभाव पड़ता है। वहीं महिलाओं को शौच के लिए खुले में जाना पड़ता है, जिससे उनकी निजता भंग होती है या अन्य सुरक्षा संबंधी खतरों का सामना करना पड़ सकता है।


---

ऑटो मार्केट में जल्द शुरू होगा काम

नगर परिषद के अधिकारियों के अनुसार रतिया चुंगी पर शौचालय का काम शुरू हो चुका है। वहीं जल्द ही ऑटो मार्केट में बनने वाले शाैचालय का काम भी शुरू हो जाएगा।

---

शहर में शौचालय का काम शुरू हो गया। जिससे लोगों को काफी फायदा होगा।

- राजेंद्र खिंची, चेयरमैन, नगर परिषद फतेहाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed