फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Construction of toilet in front of old bus stand stuck for ten months

Fatehabad News: दस माह से अटका पुराने बस स्टैंड के सामने शौचालय का निर्माण, यात्रियों से लेकर दुकानदार तक हो रहे परेशान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 28 Nov 2023 11:48 PM IST
विज्ञापन
Construction of toilet in front of old bus stand stuck for ten months
फतेहाबाद। शहर के पुराने बस स्टैंड के सामने पुराने शौचालय को तोड़कर नए शौचालय का निर्माण कार्य पिछले दस महीनों से अटका पड़ा है। मात्र एक से डेढ़ महीने में पूरे होने वाले कार्य को ठेकेदार ने लटका कर छोड़ दिया है। मात्र कुछ ही दूरी पर बैठने वाले नगर परिषद के अधिकारी भी इसकी सुध नहीं ले रहे हैं। नतीजतन, रोजाना लोकल रूटों की बसों में यात्रा करने वाले हजारों यात्रियों और आसपास के सैकड़ों दुकानदारों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। सबसे अधिक समस्या महिलाओं को होती हैं। लोगों ने इस शौचालय के निर्माण कार्य को जल्द पूरा करवाने की मांग की है, ताकि परेशानी का समाधान हो सके।
विज्ञापन

-------------------
मैं पिछले पांच वर्षों से पुराने बस अड्डे के सामने हेयर सैलून चलाता हूं। इस स्थान पर पहले एक शौचालय होता था, जिसको तोड़कर नए शौचालय का निर्माण कार्य शुरू किया था। मगर दस महीने से काम अटका पड़ा है। पुरुष यात्री मजबूरन दीवार के सहारे खड़े होकर लघु शंका करते हैं, जिसके कारण महिलाओं और छात्राओं को शर्मिंदगी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

नरेश कुमार, सैलून संचालक
-----
मैं पुराने बस स्टैंड के पास जूस की रेहड़ी लगाता हूं। यहां सारा दिन बदबू से जूझना पड़ता है। वहीं, महिलाओं को शौच की सबसे ज्यादा परेशानी होती है। यहां आने वाले यात्रियों को बदबू के कारण मुंह ढककर निकलना पड़ता है। हर रोज हजारों लोगों को परेशान होना पड़ता है। प्रशासन व संबंधित अधिकारियों को समस्या का स्थायी समाधान करवाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिवम, रेहड़ी चालक
------------------------

मैं फतेहाबाद में ऑटो चलाता हूं। पिछले दस महीनों से देख रहा हूं कि शौचालय का निर्माण कार्य बंद पड़ा है। इस कारण बसों में यात्रा करने वाले हजारों यात्रियों और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। नगर परिषद प्रशासन शौचालय जैसी छोटी सी सुविधा भी लोगों को नहीं दे पा रहा है। खुले में शौच मुक्त अभियान की भी यहां पोल खुल रही है।
प्रेम कुमार, ऑटो चालक
-----------------------
पुराने बस स्टैंड के पास पिछले काफी सालों से चाय की दुकान कर रहा हूं। पहले तो यहां पर एक शौचालय था। मगर उसके हालात भी खराब थे। अब 10 महीने से नया शौचालय बनाने का काम अधर में लटका पड़ा है। बाहर की दीवारें तो बना दी गई हैं। मगर अंदर टाइलें लगाने का काम पूरा नहीं हुआ है। इस कारण यह शौचालय शुरू नहीं हो पा रहा है।
दीपू, चाय विक्रेता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed