फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Construction of Gaushala Road stuck due to paddy season

Fatehabad News: धान सीजन के कारण गोशाला रोड का निर्माण अटका, वर्क ऑर्डर हो चुका जारी

Mon, 11 Nov 2024 02:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Mon, 11 Nov 2024 02:17 AM IST
विज्ञापन
Construction of Gaushala Road stuck due to paddy season
जाखल में इसी गोशाला रोड को बनाएगी नगर पालिका।
आकाश गर्ग
विज्ञापन

जाखल। शहर के खस्ताहाल हुए श्रीकृष्ण गोशाला रोड के अब जल्द ही दिन फिरने वाले हैं। इस रोड के नवनिर्माण के लिए नगर पालिका प्रशासन की ओर से एजेंसी को वर्क ऑर्डर भी जारी कर दिया है। इसका निर्माण होने से हजारों लोगों को इसका लाभ मिलेगा।
अभी धान सीजन चले होने के कारण कार्य शुरू होने पर रोक लगी हुई है। ये मार्ग गोशाला के साथ-साथ शहर के राइस मिल उद्योग से जुड़ा हुआ है। प्रशासन का दावा है कि इसी माह के अंत तक रोड का निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा। 980 मीटर लंबे इस मार्ग के नवनिर्माण के लिए नगर पालिका द्वारा 1 करोड़ 40 लाख रुपये से निविदा जारी की गई है। शर्तों के मुताबिक इसकी चौड़ाई सवा 8 मीटर होगी और पहले की अपेक्षा इसको करीब डेढ़ फीट ऊंचा उठाया जाएगा। ताकि बारिश के दिनों में इस पर पानी का ठहराव न हो सके और लोग आवागमन सही से कर सके।
विज्ञापन

-गोशाला के साथ-साथ राइस मिल को जोड़ने वाला प्रमुख मार्ग है यह
शहर की एकमात्र गोशाला होने के साथ साथ स्वर्ग आश्रम व शहर के राइस मिल इसी मार्ग पर स्थित है। ऐसे में इस मार्ग पर अधिक आवाजाही रहती है। कई चावल मिल होने के कारण धान व चावल से भरे भारी वाहन यहां से गुजरते हैं। इस वजह से यह रोड इन दिनों टूटने के कारण खस्ताहाल स्थिति में है। रोड की हालत इतनी बदतर हो चुकी है कि यहां पर जगह जगह गड्ढे होने के चलते वाहन इनमें फंस रहे हैं। इससे यहां सड़क दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। ऐसे में लोग काफी समय से इस सड़क निर्माण की मांग कर रहे थे। लोगों के अनुसार करीब 10 वर्ष पूर्व इस रोड का निर्माण किया गया था। अब यह काफी जर्जरहाल हो चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- इस सड़क के निर्माण के लिए पिछले लंबे समय से मांग की जा रही थी, लेकिन प्रशासन द्वारा अभी तक इस पर ध्यान नही दिया जा रहा था। अब नगरपालिका प्रशासन की तरफ से इस मार्ग को बनाने की पहल की जा रही है, जो सराहनीय कार्य है। इस मार्ग के बनने से आमजन को बड़ा फायदा मिलेगा। -कुशल कांत जैन, सचिव स्वर्ग आश्रम कमेटी, जाखल।
- यह मार्ग पिछले लंबे समय से खस्ताहाल स्थिति में है। इससे राइस मिल में आने वाले ट्रक व अन्य वाहनों को आवागमन में बड़ी परेशानी होती थी। अब इस रोड का टेंडर अलॉट होने से इसका निर्माण कार्य शुरू होगा। इसके बनने के बाद राहगीरों के साथ-साथ राइस मिल मालिकों को भी इसका लाभ मिलेगा। इस रोड का निर्माण होने से वाहन अब सीधा आ सकेंगे। -मुकेश गोयल, संचालक हंस राइस मिल, जाखल।

- शहर की एकमात्र गोशाला भी इसी मार्ग के ऊपर बनी हुई है। इस रोड की खस्ताहाल स्थिति होने के कारण गोशाला में आने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। इस मार्ग के निर्माण से काफी हद तक आवागमन की समस्या का समाधान होगा। इस रोड से रोजाना हजारों लोगों का आवागमन होता है। -अशोक कुमार, प्रधान गोशाला कमेटी, जाखल।
- पिछले लंबे समय से शहरवासियों की इस सड़क निर्माण की मांग अब पूरी होने जा रही है। इस सड़क पर गोशाला व स्वर्ग आश्रम के साथ साथ शहर का राइस मिल उद्योग भी स्थित है। ये रोड शहर को पंजाब राज्य को भी जोड़ने का काम करता है। इसका निर्माण होने से लोगों को बड़ी सुविधा मिलेगी। -दीपक सिंगला, प्रधान राइस मिल एसोसिएशन, जाखल।

- नगर पालिका प्रशासन की ओर से गोशाला रोड के नवनिर्माण को लेकर टेंडर जारी कर दिया गया है। इसके निर्माण पर 1 करोड़ 40 लाख रुपये की लागत आएगी। सड़क का कार्यादेश भी जारी हो चुका है, लेकिन धान सीजन होने के चलते इसके निर्माण कार्य के शुरू करने में देरी हो रही है। 25 नवंबर को इसका निर्माण किया शुरू करवा दिया जाएगा। -रविकांत, जेई, नगरपालिका, जाखल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed