फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Construction of Bhattu to Ratia road incomplete, people troubled by potholes

Fatehabad News: भट्टू से रतिया रोड का निर्माण अधूरा, गड्ढ़ों से लोग परेशान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 03 Feb 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
Construction of Bhattu to Ratia road incomplete, people troubled by potholes
रतिया रोड पर बने गड्डें। 
फतेहाबाद। भट्टू से लेकर रतिया तक निर्माणाधीन रोड लोगों के लिए परेशानी बना हुआ है। इस रोड का निर्माण कार्य पिछले आठ माह से जारी है। इस रोड में लोक निर्माण विभाग की ओर से रोड को उखाड़कर तारकोल व कंकरीट बिछाकर काम को अधूरा छोड़ा गया है। इससे इस रोड पर अब जगह-जगह गड्ढ़े बन गए हैं।
विज्ञापन


रोड जर्जर होने के चलते लोगों को काफी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। वहीं पिछले चार दिनों दिनों से लगातार छा रही धुंध के कारण वाहन चालकों को इस जर्जर रोड से गुजरने में जोखिम उठाना पड़ रहा है। इससे स्थानीय लोगों के साथ ही राहगीर भी परेशानी उठाते हैं। वहीं रोड के पर बने साइफन के दोंनों तरफ से रोड नीचे बैठ गया है। इससे करीब आधा फिट गहरे गड्ढ़े हो चुके हैं। इससे वाहन क्षतिग्रस्त होने का डर है।
विज्ञापन


126 करोड़ की राशि की गई है मंजूर

जिले के गांव रामसरा से लेकर ब्राह्मण वाला तक रोड को चौड़ा करने का काम जारी है। इसके लिए 126 करोड़ की राशि मंजूर की गई है। इस रोड को तीन मीटर ओर चौड़ा किया गया है। इससे चलते लोक निर्माण विभाग ने रोड पर एक बार राहगीरों की परेशानी न हो इसके लिए तारकोल और क्रंकीट डालकर लेवल होने के लिए छोड़ दिया है। इससे अब यह रोड पिछले कई दिनों से टूटना शुरू हो गया है। इसकी विभाग की ओर मरम्मत नहीं कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन




------------------------सड़क को चौड़ा करने का काम जारी है। ऐसे में रोड के दोनों ओर से एक बार कंक्रीट और तारकोल का माल डाला गया है। रोड के बीच बने गड्ढ़ों को भरने का काम मौसम के साफ होने के बाद शुरू कर दिया जाएगा। वहीं जो साइफन के पास धंसे रोड को ठीक किया जाएगा।

- संदीप सचदेवा, एसडीओ लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article