{"_id":"642f0abe28eef2345d032612","slug":"consensus-was-not-made-on-two-parks-the-draw-was-drawn-by-putting-a-slip-fatehabad-news-c-21-1-99793-2023-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: दो पार्कों पर नहीं बनी सहमति, पर्ची डालकर निकाला ड्रॉ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: दो पार्कों पर नहीं बनी सहमति, पर्ची डालकर निकाला ड्रॉ
विज्ञापन
फतेहाबाद के नगर परिषद कार्यालय में पार्क गोद देने को लेकर संस्थाओं के पदाधिकारियों के साथ बैठक
फतेहाबाद। नगर परिषद कार्यालय में वीरवार को पार्क गोद देने को लेकर आवेदन करने वाली संस्थाओं की बैठक बुलाई गई। बैठक में दो पार्कों को गोद देने को लेकर संस्थाओं की आपस में ही सहमति नहीं बन पाई। इसके चलते पर्ची डालकर ड्रॉ निकाला गया और फिर संस्था को पार्क गोद दिया गया।
बता दें कि रानी लक्ष्मीबाई पार्क के लिए चार संस्थाएं आई थी। लेकिन श्रीसंत सज्जन चेरिटेबल ट्रस्ट और मां पाथरी सेवा ट्रस्ट की सहमति नहीं बनी। इसके चलते नगर परिषद के कार्यकारी अभियंता अमित कौशिक ने पर्ची डलवा कर ड्राॅ निकलवाया। ड्रॉ दीपक मेहता मेमोरियल चेरिटेबल ट्रस्ट के नाम निकला। मगर ट्रस्ट ने रानी लक्ष्मी बाई पार्क सोसायटी पर सहमति जताई। इसके अलावा स्वर्ण जयंती हेरिटेज पार्क को लेकर सात एजेंसी आईं थी, लेकिन सहमति न बनने पर पर्चियां डालकर ड्रॉ निकाला गया। ड्रॉ श्रीसंत सज्जन चेरिटेबल ट्रस्ट के नाम निकला। पर्चियों को नगर परिषद प्रधान राजेंद्र सिंह खिंची और उपप्रधान सविता टुटेजा ने निकाला। इसके बाद संबंधित पार्क संस्था को गोद दिया गया। इसके अलावा अन्य पार्कों को संस्थाओं को सहमति से गोद दिया गया। मॉडल टाउन के 10 समेत 18 पार्कों और आठ ग्रीन बेल्ट को संस्थाओं को गोद दिया गया।
ये पार्क इन्हें दिए गए गोद
पार्क गोद लेने वाली संस्था
रानी लक्ष्मी बाई पार्क रानी लक्ष्मी बाई पार्क सोसायटी
स्वर्ण जयंती हेरिटेज पार्क श्रीसंत सज्जन चेरिटेबल ट्रस्ट
संदूजा अस्पताल पार्क क्षेत्रीय राजपूत महासभा
डॉ. आंबेडकर पार्क जिंदगी वेलफेयर सोसायटी
टैक्सी स्टैंड पार्क जिंदगी वेलफेयर सोसायटी
अरोड़ा होटल के सामने पार्क दीपक मेहता मेमोरियल चेरिटेबल ट्रस्ट
शिवपुरी पार्क श्मशान भूमि सुधार सभा
मॉडल टाउन के 10 पार्क श्मशान भूमि सुधार सभा
सुंदर नगर पार्क दि जगजीवनपुरा वेलफेयर सोसायटी
आठ ग्रीन बेल्ट श्मशान भूमि सुधार सभा
चार रुपये वर्ग मीटर के हिसाब से नगर परिषद करता है भुगतान
शहरी स्थानीय निकाय निदेशालय की तरफ से पार्कों की मरम्मत और साफ-सफाई के लिए संस्थाओं को गोद दिया जाता है। नगर परिषद प्रशासन संबंधित संस्था को चार रुपये प्रति वर्ग मीटर के हिसाब से मासिक भुगतान करता है।
विज्ञापन
कोट
शहर के पार्कों और ग्रीन बेल्ट की सफाई और मरम्मत के लिए संस्थाओं को गोद दिए गए हैं। संस्थाओं से इसको लेकर आवेदन मांगे गए थे। अधिकतर पार्कों पर आपसी सहमति बनी है। पार्क गोद लेकर बेहतर काम करने वाली संस्थाओं को भविष्य में सम्मानित भी किया जाएगा।
-अमित कौशिक, कार्यकारी अभियंता