{"_id":"6ace6486b8fbd6ddac04ec26","slug":"consensus-reached-on-saving-the-jobs-of-sanitation-workers-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-162924-2026-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: सफाई कर्मचारियों का रोजगार बचाने पर बनी सहमति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: सफाई कर्मचारियों का रोजगार बचाने पर बनी सहमति
Tue, 13 Oct 2026 10:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Tue, 13 Oct 2026 10:34 PM IST
विज्ञापन
भूना। पुरानी जनता धर्मशाला में आयोजित कोर कमेटी की बैठक में पार्षद और पार्षद प्रतिनिधि तथा गणमा
भूना। नगर पालिका भंग कर ग्राम पंचायत बहाल करने की मांग को आगे बढ़ाने के लिए मंगलवार को कोर कमेटी की बैठक हुई। इसमें नगर पालिका के वाइस चेयरमैन, पार्षदों और उनके प्रतिनिधियों ने भाग लिया। बैठक में ग्राम पंचायत बहाली के समर्थन में रणनीति तैयार की गई।
इसके साथ ही सफाई कर्मचारियों के रोजगार को सुरक्षित रखने पर सहमति बनी। बैठक में नगर पालिका और ग्राम पंचायत व्यवस्था के फायदे-नुकसान पर चर्चा की गई। कोर कमेटी सदस्यों ने पार्षदों को दोनों व्यवस्थाओं के प्रभावों की जानकारी दी।
पूर्व जिला पार्षद बलविंदर सिंह कैरों, पीडी शर्मा, तरसेम शर्मा, खैराती लाल छोकरा, सरपंच सुरेश कंबोज, पूर्व जिला पार्षद अजय मेहता और एडवोकेट प्रवीण राणा सहित अन्य सदस्यों ने पार्षदों को हाउस की बैठक में ग्राम पंचायत बहाली का प्रस्ताव पारित करवाने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
बैठक में सफाई कर्मचारियों के रोजगार का मुद्दा प्रमुखता से उठा। इस पर सहमति बनी कि कर्मचारियों का रोजगार सुरक्षित रखने को प्राथमिकता दी जाएगी। इसके लिए हाउस की बैठक में सबसे पहले सफाई कर्मचारियों के रोजगार से संबंधित मुद्दा उठाया जाएगा। इसके बाद ग्राम पंचायत बहाली का प्रस्ताव एजेंडे में शामिल करने की मांग की जाएगी।
बैठक में पार्षद रोहतास जांगड़ा, अमन बाबा, सुमित कुमार, रामनिवास नायक, रोहतास गोयल, राहुल दहिया, अतुल सोनी और प्रकाश कुमार मौजूद रहे। इनके अलावा पार्षद प्रतिनिधि बलजीत सोनी, राजू कंबोज, संजीव, राजकुमार, मुकेश भुक्कल और बजरंग शर्मा सहित अन्य सदस्य भी शामिल हुए।