Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Consensus on Sarpanch posts made in three villages in the district

जिले में तीन गांवों में बनी सरपंच पदों पर सर्व सम्मति

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 14 Nov 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Consensus on Sarpanch posts made in three villages in the district
रतिया के गांव बाड़़ा में सर्व सहमति से चुने गए सरपंच और पंच। - फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद/रतिया। फतेहाबाद में सोमवार को तीन और गांवों में सरपंच पदों पर सर्व सम्मति हो गई। गांव भोडिया खेड़ा में कौशल्या देवी, ढाणी ठोबा में प्रीतम गाडा व रतिया खंड के गांव बाड़ा में गुरजीत सिंह को सर्व सम्मति से सरपंच चुन लिया गया। गांव बाड़ा में तो लगातार तीसरी बार सरपंच पद पर सर्व सम्मति बनी है।
विज्ञापन

सोमवार को गांव भोडियाखेड़ा में ग्रामीणों की महा पंचायत हुई, जिसमें अनिल गढ़वाल की पत्नी कौशल्या देवी पर सभी ग्रामीणों ने सहमति जता दी। इसके अलावा गांव के सभी 20 वार्डों के पंचों पर भी सहमति बन गई है।
विज्ञापन

भोडियाखेड़ा में पंच पद के वार्ड नंबर-एक से सुनील कुमार, वार्ड नंबर-दो से किरण देवी, वार्ड नंबर-तीन से राजीव, चार से अनिता देेवी, पांच से मुकेश, छह से सुनीता देवी, सात से कृष्ण कुमार, आठ से कंचनबाला, नौ सेे राजपाल, 10 से संदीप, 11 से सुशीला, 12 से मान सिंह, 13 से सुदेश कुमारी, 14 से सोनू, 15 से सुनीता देवी, 16 से राजेश कुुमार, 17 से सीमा, 18 से बजरंग, 19 से सुनीता रानी व 20 से ममता रानी को सर्व सहमति से चुन लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ढाणी ठोबा में भी बनी सहमति
वहीं गांव ढाणी ठोबा में मनोज गाडा की पत्नी प्रीतम गाडा को ग्रामीणों ने सर्व सहमति से अपना सरपंच चुन लिया। गांव में एक मीटिंग हुई, जिसमें सभी ग्रामीणों ने प्रीतम गाडा के नाम पर सर्व सहमति जताई।

बाड़ा में लगातार तीसरी बार बनी सर्व सम्मति
रतिया के गांव बाड़ा के ग्रामीणों ने लगातार तीसरी बार सर्व सम्मति से गांव की पूरी पंचायत को चुना है। ग्रामीणों ने भाईचारे की एक बड़ी मिसाल पेश करते हुए गुरजीत सिंह को सरपंच बना दिया। गांव के सात पंचों में से छह पंचों के नाम पर भी सहमति बन गई है। गांव के एक वार्ड में किसी का नामांकन न आने के कारण यह सीट खाली रह गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed