Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Congress public protest rally in village Kulan

जींद, फतेहाबाद व हिसार क्षेत्र के लोगों को पीढ़ी दर पीढ़ी बरगला रहा चौटाला परिवार : सुरजेवाला

Sun, 04 Feb 2024 03:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sun, 04 Feb 2024 03:25 AM IST
विज्ञापन
Congress public protest rally in village Kulan
गांव कुलां में जन आक्रोश रैली को संबो​धित करते कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवा
फतेहाबाद/कुलां। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव एवं कर्नाटक प्रभारी रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि चुनावों के दौरान दुष्यंत चौटाला कहते थे कि भाजपा को यमुना पार करवा देंगे। मगर, 10 एमएलए बनाकर जनता ने दिए तो भाजपा के हाथों ही बिक गए। इनके खुद के जिले सिरसा वाले इनकी बात नहीं मानते हैं। इसलिए जींद, फतेहाबाद व हिसार क्षेत्र के लोगों को पीढ़ी दर पीढ़ी बरगलाते आए हैं।
विज्ञापन

सुरजेवाला गांव कुलां के खेल मैदान में जन आक्रोश रैली को संबोधित कर रहे थे। रैली की अध्यक्षता किसान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष बलजिंदर सिंह ठरवी ने की। सुरजेवाला ने कहा कि लाखों किसान तीन कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन करते रहे। 700 किसानों की जान चली गई। मगर, जिनको वोट देकर चुना था, वह कहां थे। भाजपा-जजपा सरकार ने आंदोलन के लिए जा रहे किसानों के आगे बड़े-बड़े पत्थर रखवा दिए। किसान-मजदूर का कर्जा तो माफ नहीं कर रहे, लेकिन चंद उद्योगपतियों का 14 लाख 50 हजार करोड़ का कर्जा माफ किया गया है। पहली सरकार है, जिसने खेती पर भी टैक्स लगा दिया है। खेती के उपकरणों पर 12 प्रतिशत जीएसटी, कीटनाशकों पर 18 प्रतिशत जीएसटी लगा रखा है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भाजपा शासन में महंगाई चरम पर है। कांग्रेस सरकार के दौरान जो डीजल 56 रुपये लीटर होता था, आज वो 90 रुपये के आसपास है, वहीं पेट्रोल भी पहले 71 रुपये होता था, वो अब 100 रुपये के आसपास पहुंच गया है। फसल बीमा योजना के नाम पर भी किसानों को लूटा जा रहा है। बीमा होने के बावजूद किसानों को मुआवजा नहीं दिया जा रहा है। सरकार ने नौजवानों के भविष्य को मंडी में बोली लगा कर बेच दिया है। चपरासी से लेकर जज तक सभी के पेपर लीक करके बेचे जा रहे हैं। सरकार के संरक्षण के बगैर ऐसा संभव नहीं है। सुरजेवाला ने कहा कि उनकी लड़ाई सत्ता परिवर्तन की नहीं, जबकि पूरे देश में व्यवस्था परिवर्तन लाने की है। जन आक्रोश को सत्ता परिवर्तन में तब्दील कीजिए।
विज्ञापन
विज्ञापन




सुधार न हुआ तो राजनीति में रहने का हक नहीं

सुरजेवाला ने कहा कि टोहाना क्षेत्र जब तक बलजिंदर ठरवी जैसे मेहनतकश लोगों को आगे नहीं बढ़ाएगा, तब तक इस क्षेत्र का कल्याण नहीं होगा। टोहाना और नरवाना क्षेत्र एक ही है। ऐसे में टोहाना के प्रति जितनी जिम्मेदारी बलजिंदर सिंह ठरवी समझता है, इसके लिए वो भी उतने ही जिम्मेदार हैं। यदि जनता उन पर विश्वास जताती है तो भविष्य में टोहाना क्षेत्र में बड़ा सुधार न हुआ तो उनका राजनीति में या जिंदा रहने का कोई हक नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed