फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Congress MLA Jarnail Singh said that along with his name, the Chief Minister's work is also excellent

Fatehabad News: कांग्रेसी विधायक जरनैल सिंह ने कहा- नाम के साथ काम भी नायाब करते हैं सीएम नायब

Mon, 04 May 2026 11:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Mon, 04 May 2026 11:05 PM IST
विज्ञापन
Congress MLA Jarnail Singh said that along with his name, the Chief Minister's work is also excellent
श्री कृष्ण गोशाला में गौशाला कमेटी को चेक वितरित करते हुए करते हुए कांग्रेस विधायक जरनैल सिंह व
रतिया। राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग के आरोपों के चलते कांग्रेस से निलंबित किए गए विधायक जरनैल सिंह ने सोमवार को श्रीकृष्ण गोशाला में आयोजित कार्यक्रम में एक बार फिर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की जमकर तारीफ की। जरनैल ने कहा कि मुख्यमंत्री नाम के साथ काम भी नायाब करते हैं।
विज्ञापन


कार्यक्रम के दौरान विधायक जरनैल सिंह ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की खुलकर सराहना की और साथ ही 15 गोशालाओं को 1 करोड़ 71 लाख 24 हजार 860 रुपये की अनुदान राशि वितरित की। उन्होंने कहा कि रतिया क्षेत्र में विकास कार्य अब गति पकड़ेंगे। उन्हें लगातार सरकार का सहयोग मिल रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि जब भी किसी काम के लिए मुख्यमंत्री से संपर्क किया तुरंत समाधान मिला।
विज्ञापन


कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष एडवोकेट प्रवीण जोड़ा भी मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि सरकार सबका साथ, सबका विकास के सिद्धांत पर कार्य कर रही है और गोशालाओं को निरंतर सहायता दी जा रही है। उन्होंने जानकारी दी कि गाय के पालन पर प्रतिदिन 20 रुपये, नंदी पर 25 रुपये और बछड़ा या बछड़ी पर 10 रुपये की सहायता दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेसहारा पशुओं को गोशाला में लाने पर 600 से 800 रुपये प्रति पशु खर्च भी उपलब्ध कराया जाता है। इसके अलावा गोशालाओं में सौर ऊर्जा प्लांट स्थापित करने पर 90 प्रतिशत तक आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है। विधायक ने कहा कि क्षेत्र के विकास और जनहित कार्यों में कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी। उन्होंने भरोसा जताया कि सरकार के सहयोग से रतिया में आधारभूत सुविधाओं को और मजबूत किया जाएगा।


-

कांग्रेस विधायक व भाजपा जिलाध्यक्ष की प्रेस वार्ता बनी चर्चा का विषय

श्री कृष्ण गोशाला में कार्यक्रम के उपरांत कांग्रेस विधायक जरनैल सिंह व भाजपा जिलाध्यक्ष एडवोकेट प्रवीण जोड़ा ने संयुक्त रूप से प्रेस वार्ता भी की। जिसमें दोनों ने एक दूसरे की जमकर तारीफ की। यह प्रेस कॉन्फ्रेंस विधायक के समर्थक सुरेश झाम्ब के कार्यालय में हुई। जिलाध्यक्ष एडवोकेट प्रवीण ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सैनी का रतिया की तरफ काफी ध्यान हैं। वे जल्द ही रतिया क्षेत्र का दौरा करेंगे। विधायक जरनैल सिंह ने भाजपा के चुनाव निशान कमल के साथ लगे बैनर में उनकी फोटो के सवाल को हंसते हुए टाला और मुख्यमंत्री के काम की तारीफ की। इस अवसर पर भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष बलदेव ग्रोहा, गोशाला प्रबंधन कमेटी के प्रधान छिन्द्रपाल, महासचिव सुखविन्द्र, उपप्रधान गिरधारी लाल, कोषाध्यक्ष विजय सिंगला, सोनू ग्रोवर, साधु राम (पूर्व सरपंच) सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed