फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Conflict between neighbors charged with performing tantric actions, eight injured, fatehabad

तांत्रिक क्रियाएं करने के आरोप में पड़ोसियों में टकराव, आठ लोग घायल

Fri, 14 Feb 2020 11:48 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 14 Feb 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
Conflict between neighbors charged with performing tantric actions, eight injured, fatehabad
घायल लोग सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भूना में दाखिल - फोटो : Fatehabad
भूना। बाबा राणाधीर मंदिर के पीछे कंबोज मोहल्ला में दो परिवारों के बीच हुई मारपीट में दो महिलाओं सहित आठ लोगों को गंभीर चोटें आई हैं। एक पक्ष ने तांत्रिक क्रिया करने तो दूसरे ने अवैध शराब की बिक्री से मना करने पर हमला करने का आरोप लगाया है। एक पक्ष के घायलों को वार्ड के कुछ लोगों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भूना में दाखिल करवाया। वही मारपीट में दूसरे पक्ष में दो लोगों को भी चोटें आई है जिसमें एक महिला भी है। परंतु उनकी हालत गंभीर होने के कारण भूना से फतेहाबाद रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

घायल सुखविंदर सिंह और मंगू राम ने आरोप लगाया है कि कंबोज मोहल्ला के पड़ोस में सतवीर नामक व्यक्ति तंत्र विद्या से उन्हें भस्म करने की धमकी दे रहा था। पिछले कुछ दिनों से कई घरों में पशुओं का मांस आदि फेंककर डराया जा रहा था। उन्होंने बताया कि शुक्रवार दोपहर बाद जब मंगू राम कंबोज के परिवार ने तांत्रिक की हरकतों का विरोध किया तो दर्जनों लोगों ने हमला कर दिया। घायलों का आरोप है कि हमलावरों ने उन्हें दौड़ा-दौड़ा कर पीटा और दो वृद्ध महिलाओं के पेट पर लात मारकर उन्हें बेरहमी से घसीटा गया। हमले में जोनू, सुखविंदर सिंह, मंगू राम कंबोज, सोमाबाई, प्रकाश रानी, ज्ञानचंद व अनिल कुमार को घायल अवस्था में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दाखिल किया गया है। जहां चिकित्सकों ने उन्हें फतेहाबाद रेफर कर दिया है। उधर सतवीर के बेटे सुखविंदर ने आरोप लगाया है कि पड़ोस में कश्मीर कंबोज नामक व्यक्ति अवैध शराब की बिक्री कर रहा है। जिसके कारण मोहल्ले में शराबी हुड़दंग करते रहते हैं। जब शराब न बेचने के बारे में कहा गया तो उन्होंने उन पर हमला कर दिया। जिसमें सुखविंदर और उसकी मां मूर्ति देवी को चोटें आई हैं। जिन्हें अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह नैन ने बताया कि दोनों पक्षों में तीन महिलाओं सहित आठ लोगों को चोटें आई हैं। दोनों पक्षों के बीच हमला किस बात को लेकर हुआ है उसकी पुलिस जांच कर रही है। जांच के बाद जो दोषी होगा पुलिस उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed