{"_id":"69d53fe68720cacbac0ad364","slug":"confectioner-dies-under-suspicious-circumstances-body-found-near-canal-fatehabad-news-c-127-1-ftb1011-151584-2026-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: संदिग्ध परिस्थितियों में हलवाई की मौत, नहर के पास मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: संदिग्ध परिस्थितियों में हलवाई की मौत, नहर के पास मिला शव
Tue, 07 Apr 2026 11:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Tue, 07 Apr 2026 11:03 PM IST
विज्ञापन
रतिया। गांव हमजापुर के 42 वर्षीय हलवाई गोरा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उनका शव रतिया की छोटी नहर के पास पाया गया। पुलिस ने नागरिक अस्पताल शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने मृतक के भाई मंगा के बयानों पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
परिवार ने बताया कि शनिवार शाम गोरा अपने काम खत्म कर घर लौट रहा था। शाम करीब 7:30 बजे उनको सूचना मिली कि वह नहर के पास बेसुध पड़ा है। मृतक गोरा के भाई मंगा ने बताया कि परिचित बग्गा के पास से फोन आया और तुरंत उसे नागरिक अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।
गोरा के साथी राजकुमार ने बताया कि वह शाम करीब 6:30 बजे काम निपटाकर घर के लिए निकल गया था। एक घंटे के भीतर उसकी मौत की खबर से सभी हैरान हैं। गोरा शादीशुदा था और दो बच्चों का पिता था। शहर थाना प्रभारी पुष्पा सिहाग ने कहा कि मौत के असली कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होंगे। फिलहाल पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है।