{"_id":"628132fe7fe91767873fa5f5","slug":"conditions-of-model-town-may-worsen-again-in-monsoon-fatehabad-news-hsr631762499","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानसून में फिर बदतर हो सकते हैं मॉडल टाउन के हालात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानसून में फिर बदतर हो सकते हैं मॉडल टाउन के हालात
विज्ञापन
फतेहाबाद। शहर के धर्मशाला रोड से बारिश पानी निकासी प्रोजेक्ट के फेल होने के बाद इसका असर मॉडल टाउन में शुरू होने वाले प्रोजेक्ट पर भी पड़ा है। दो साल से मॉडल टाउन में पानी निकासी के लिए डाली जानी वाली पाइप लाइन का प्रोजेक्ट बीच में ही अटक गया है। ठेकेदार के काम रोकने के बाद अब नगर परिषद ने भी काम करवाने से मना कर दिया है। हालात ये हैं कि पानी निकासी के लिए डाली जानी वाली पाइपें सड़क किनारे पड़ीं हैं। ऐसे में अगर प्रोजेक्ट पूरा नहीं होता है तो मानसून में मॉडल टाउन के हालात बदतर जाएंगे।
नगर परिषद ने जनस्वास्थ्य विभाग को यहां पर काम शुरू करवाने से मना कर दिया है। नगर परिषद ने पानी निकासी के लिए जनस्वास्थ्य विभाग को करीब 70 लाख रुपये जारी किए थे लेकिन धर्मशाला रोड का प्रोजेक्ट फेल होने के बाद घबराए नगर परिषद ने जनस्वाथ्य विभाग को मना कर दिया है। मौजूदा हालात ये है कि पानी निकासी के लिए डाली जाने वाली पाइपें सड़क किनारे पड़ी हैं लेकिन यहां पर काम शुरू नहीं हो पाया है। मानसून में मॉडल टाउन क्षेत्र में हालात खराब हो जाते हैं। नागरिक अस्पताल में भी दो से तीन फुट तक पानी जमा हो जाता है।
पहले ठेकेदार ने काम रोका, फिर नप ने खड़े कर दिए हाथ
शहर से बारिश की पानी निकासी के लिए नगर परिषद ने करीब 70 लाख रुपये जनस्वास्थ्य विभाग को जारी किए थे। इसमें धर्मशाला रोड, बाल्मीकि चौक, मॉडल टाउन एरिया व अन्य कई कॉलोनियां भी शामिल थीं। दिसंबर 2019 में इसको लेकर काम शुरू हो गया और धर्मशाला रोड पर पाइप लाइन बिछा दी गई। मार्च 2020 में कोरोना महामारी की शुरूआत के बाद काम रुक गए। वर्ष 2020 में मानसून आया तो धर्मशाला रोड के हालात बिगड़ गए। ठेकेदार ने दूसरे चरण का काम शुरू करने के लिए बस स्टैंड के साथ मॉडल टाउन क्षेत्र में पाइपें भी पहुंचा दी, लेकिन काम शुरू नहीं किया। वर्ष 2021 में जनस्वास्थ्य विभाग ने ठेकेदार को कई नोटिस जारी किए लेकिन काम शुरू नहीं किया गया। इसके बाद नगर परिषद ने धर्मशाला रोड पानी निकासी प्रोजेक्ट फेल होने से घबराकर जनस्वास्थ्य विभाग को मना कर दिया। हालांकि जनस्वास्थ्य विभाग की प्लानिंग थी कि यहां पर पाइप लाइन बिछाकर खैरातीखेड़ा एसटीपी में जा रही मेन पाइप लाइन से जोड़ दिया जाए।
विज्ञापन
खैरातीखेड़ा में चल रहे दो एसटीपी
जनस्वास्थ्य विभाग के पास दो एसटीपी हैं। जिसमें एक की क्षमता पांच एमएलडी और दूसरे की क्षमता 15 एमएलडी है। शहर में बारिश पानी निकासी के लिए अलग से व्यवस्था नहीं है। एसटीपी में ही बारिश का पानी डाला जाता है।
मॉडल टाउन में पाइप लाइन प्रोजेक्ट क्यों रुका हुआ है इस संबंध में मुझे पूरी जानकारी नहीं है। मेरे कार्यभार संभालने से पहले का मामला है। मंगलवार को संबंधित रिकॉर्ड जांचने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।
-दीपक कुमार, एसडीओ, जनस्वास्थ्य विभाग