{"_id":"604bb7dd8ebc3e591c368ae3","slug":"concern-90-days-later-found-14-infected-in-a-day-fatehabad-news-rtk5996173192","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिंता : 90 दिन बाद एक दिन में 14 संक्रमित मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चिंता : 90 दिन बाद एक दिन में 14 संक्रमित मिले
विज्ञापन
नागरिक अस्पताल में बुजुर्ग महिला को कोरोना से बचाव का टीका लगाते हुए।
- फोटो : Fatehabad
कोरोना संक्रमण के मामले एक बार फिर से बढ़ने शुरू हो गए हैं। 90 दिन बाद जिले में एक दिन में 14 संक्रमित मरीज मिले हैं। 122 सैंपल की रिपोर्ट में 14 संक्रमित पाए गए हैं। एक दिन में इतने मरीज मिलने पर स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। पिछले तीन माह से संक्रमितों की संख्या पांच से भी कम थी। चिकित्सकों ने भी चेतावनी दी है कि अगर कोरोना नियमों का पालन नहीं किया तो हालात पहले से ज्यादा खराब होंगे।
स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक जिले में फतेहाबाद के फुलां खुर्द निवासी 32 वर्षीय युवक, पुराना एसडीएम कोर्ट के नजदीक निवासी 23 वर्षीय युवक, राजगढ़ निवासी 40 वर्षीय महिला, टोहाना के अग्रसेन चौक निवासी 29 वर्षीय युवक, भूना में बिश्नोई मंदिर के पास 45 वर्षीय युवक, ढाणी जाखनदादी निवासी 43 वर्षीय महिला, गांव बोहा निवासी 64 वर्षीय बुजुर्ग, ढाणी जाखन दादी निवासी 55 वर्षीय अधेड़ व फतेहाबाद के निजी अस्पताल में दाखिल दो बुजुर्गों की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है।
सैंपलिंग एक हजार से मात्र 150 तक पहुंची
जिले में कोरोना की सैंपलिंग 80 से 90 फीसदी तक कम हो गई है। पहले कोरोना के रोजाना 800 से 1000 के बीच सैंपल लिए जा रहे थे, लेकिन अब सैंपल 100 से 150 के बीच लिए जा रहे हैं। लक्षण होने के बावजूद लोग सैंपल के लिए आगे नहीं आ रहे हैं।
विज्ञापन
केस बढ़े तो शहर में मोबाइल टीम ने शुरू की सैंपलिंग
कोरोना के केस बढ़ने के बाद स्वास्थ्य विभाग फतेहाबाद ने मोबाइल वैन को ब्लड सैंपल के काम से हटा लिया है। अब मोबाइल टीम फील्ड में कोरोना के सैंपल लेगी। शहर में शुक्रवार को मोबाइल टीम ने कोरोना के सैंपल लिए और अब इसमें प्रचार सिस्टम भी शुरू हो गया है। मोबाइल वैन के जरिये प्रचार किया जाएगा।
जानिए जिले में कोरोना की स्थिति
कुल सैंपल लिए गए : 130784
निगेटिव मिली रिपोर्ट : 125762
संक्रमित मिले मरीज : 4771
ठीक हुए मरीज : 4629
मौतें हुईं : 120
सक्रिय केस : 22
वर्जन
जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ रही है। ऐसे में लोगों को मास्क लगाकर रखना होगा। जिन लोगों को कोरोना का टीका लगाने के लिए बुलाया जा रहा है, वे जरूर लगवाएं। शिक्षा विभाग को पत्र लिखा गया है कि वह स्कूलों में मॉनीटरिंग करें और गाइडलाइन का पालन करवाएं।
- डॉ. विष्णु मितल, जिला महामारी अधिकारी