फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Complaints were raised regarding the receipt of crop insurance funds and the reduction in income under the PPP scheme

Fatehabad News: फसल बीमा योजना की राशि दिलाने और पीपीपी में आय घटाने की शिकायतें रखीं

Thu, 23 Oct 2025 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Thu, 23 Oct 2025 11:27 PM IST
विज्ञापन
Complaints were raised regarding the receipt of crop insurance funds and the reduction in income under the PPP scheme
समाधान शिविर में आमजन की समस्या सुनते एसडीएम सुरेंद्र सिंह। स्रोत : प्रवक्ता
फतेहाबाद। लघु सचिवालय के सभागार में वीरवार को अतिरिक्त उपायुक्त (एडीसी) अनुराग ढालिया ने शिकायतों को सुना। जिला प्रशासन की ओर से हर सोमवार और वीरवार को सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक लघु सचिवालय के सभागार में समाधान शिविर आयोजित किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

शिविर में ढिंगसरा निवासी रेनू ने वर्ष 2022 से वर्ष 2025 तक प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत बीमा राशि दिलवाने व कृष्ण कुमार ने जाति सत्यापित करवाने, हड़ौली निवासी शीलो ने निशानदेही की नकल ना देने की शिकायत रखी। भिरड़ाना निवासी दुनी चंद ने न्यायालय में दिए फैसले अनुसार इंतकाल दर्ज करने, प्रकाश कौर ने पीपीपी (परिवार पहचान पत्र) में आय कम करने तथा मताना निवासी रोशन लाल ने पीपीपी में इनकम सही करवाने और वार्ड 3 फतेहाबाद निवासी दिनेश कुमार ने बीपीएल सूची में दोबारा नाम दर्ज करने का मुद्दा रखा। एडीसी ने अधिकारियों को समाधान के निर्देश दिए।
विज्ञापन

जनसेवा का सशक्त माध्यम है समाधान शिविर

रतिया। उपमंडल स्तर पर लघु सचिवालय के सभागार में वीरवार को आयोजित समाधान शिविर में एसडीएम सुरेन्द्र सिंह ने लोगों की समस्याएं सुनी और अधिकारियों को समाधान करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि समाधान शिविर में सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहकर आमजन की शिकायतों का निवारण करते हैं। उन्होंने आमजन से आह्वान किया कि वे समाधान शिविर में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचे और अपनी समस्याओं का निवारण कराएं। एसडीएम सुरेन्द्र सिंह ने कहा कि समाधान शिविर जनसेवा का एक सशक्त माध्यम है। उन्होंने कहा कि सभी विभाग समयबद्ध तरीके से शिकायतों का निस्तारण करें और इसकी रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए। समाधान शिविर में फैमिली आईडी, पेंशन, बिजली, अवैध कब्जा, आधार कार्ड व पुलिस सहित अन्य विभागों से संबंधित विभिन्न शिकायतें शामिल है। प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार प्रत्येक सोमवार व वीरवार को सुबह 10 से 12 बजे तक उपमंडल मुख्यालय पर समाधान शिविर आयोजित किया जा रहा हैं। इस अवसर पर समाधान शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


समाधान शिविर का ज्यादा से ज्यादा लाभ उठाएं
टोहाना। एसडीएम आकाश शर्मा ने कहा कि जनसमस्याओं के तत्परता से समाधान के लिए समाधान शिविर लगाए जा रहे। वीरवार को आयोजित समाधान शिविर में पहुंचे नागरिकों की समस्याओं को एसडीएम ने ध्यानपूर्वक सुना व तत्परता से निवारण करवाया। इस दौरान डीएसपी उमेद सिंह भी मौजूद रहे। एसडीएम आकाश शर्मा ने कहा कि समाधान शिविर में विभिन्न विभागों से संबंधित समस्याओं का समाधान मौके पर ही किया जा रहा है। समाधान शिविर में परिवार पहचान पत्र, पुलिस विभाग, विकास एवं पंचायत, खाद्य आपूर्ति, स्वास्थ्य, जन स्वास्थ्य, सिंचाई, बिजली व अन्य विभागों से संबंधित शिकायतों का निराकरण किया जाता है। उन्होंने सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि नागरिकों को किसी प्रकार की दिक्कत नहीं होनी चाहिए। विभाग के अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि नागरिकों की समस्याओं का मौके पर ही समाधान हो रहा है। शिविर के तहत लोगों की समस्याओं का निवारण करते हुए उनको राहत पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है। नागरिकों से अपील है है कि वे अपनी शिकायतें इन शिविरों के माध्यम से निवारण करवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed