{"_id":"68f13b7d889553cc85025a67","slug":"complaints-regarding-installation-of-ro-and-electricity-poles-were-received-at-the-resolution-camp-fatehabad-news-c-21-hsr1020-731572-2025-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: समाधान शिविर में आरओ, बिजली के पोल लगवाने की आईं शिकायतें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: समाधान शिविर में आरओ, बिजली के पोल लगवाने की आईं शिकायतें
Fri, 17 Oct 2025 12:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Fri, 17 Oct 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
हांसी समाधान शिविर में शिकायतें सुनते हुए तहसीलदार डॉ़ अनिल कुमार। प्रशासन
- फोटो : reasi news
हांसी। लघु सचिवालय में आयोजित समाधान शिविर में स्थानीय उत्तम नगर निवासी बिजेंद्र ने अपनी शिकायत देते हुए कहा कि उत्तम नगर में एक आरओ लगा हुआ है। इसके कारण उनके सबमर्सिबल पंपसेट का पानी खराब हो गया है और अन्य दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। तहसीलदार ने इस समस्या के समाधान के लिए नगर परिषद के अधिकारियों को मौके पर जाकर मामले की जांच कर समाधान करवाने के निर्देश दिए।
वीरवार को लघु सचिवालय में समाधान शिविर का आयोजन हुआ। इसमें तहसीलदार अनिल कुमार बिढान ने जन समस्याएं सुनीं और इनके समाधान के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए। रूप नगर निवासी जतिन ने परिवार पहचान पत्र में वर्णित आय दुरुस्त करवाने को लेकर आवेदन प्रस्तुत किया। इस पर तहसीलदार ने संबंधित अधिकारियों को परिवार पहचान पत्र में दर्ज आय की वेरिफिकेशन करने के निर्देश दिए। कुंभा गांव के ग्रामीणों ने नायक बस्ती में बिजली के पोल लगवाने को लेकर आवेदन प्रस्तुत किया।
इस पर तहसीलदार ने दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के अधिकारियों को मौका मुआयना करने उचित कार्रवाई करने के निर्देश दिए। ढाणी मेहंदा गांव निवासी रत्ना देवी ने विधवा पेंशन बनवाने को लेकर आवेदन किया। इस पर तहसीलदार ने आवश्यक कागजातों का निरीक्षण कर पेंशन बनवाने के निर्देश दिए।